पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • टेक
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • टेक
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result
Home पर्वतजन

एसजीआरआरयू में अमृत कलश यात्रा के माध्यम से शहीदों को किया नमन

October 13, 2023
in पर्वतजन
एसजीआरआरयू में अमृत कलश यात्रा के माध्यम से शहीदों को किया नमन
ShareShareShare

Advertisement
ADVERTISEMENT

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) में अमृत कलश यात्रा के माध्यम से शहीदों को नमन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन माननीय प्रधानमंत्री द्वारा आहुत मेरी माटी मेरा देश अभियान के बैनर तले किया गया।

अमृत कलश यात्रा में छात्र-छात्राओं और विश्वविद्यालय के फेकल्टी सदस्यों ने बढ़चढ़ कर भागीदारी की। खेल मंत्रालय भारत सरकार के राष्ट्रीय सेवायोजना प्रभाग के निर्देशन में देश भर के विश्वविद्यालयों में अमृत कलश यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के प्रांगण से अमृत कलश यात्रा निकाली गई।

विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएं अपने घरों से कलश के लिए मिट्टी लेकर आए थे, इस कलश को छात्र छााओं ने क्षेत्रीय पार्षद आलोक कुमार को सुपुर्द किया। इस कलश को स्थानीय पार्षद के माध्यम से नई दिल्ली में निर्मित हो रहे शहीद स्मारक निर्माण हेतु पहुंचाया जाएगा।  

शुक्रवार को कलश यात्रा का शुभारंभ श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ यशबीर दीवान, कुलसचिव डाॅ अजय कुमार खण्डूड़ी, विश्वविद्यालय समन्वयक डाॅ आर.पी.सिंह व राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई के प्रभारी डाॅ दीपक सोम ने संयुक्त रूप से किया।

कलश यात्रा श्री गुरु राम राय पटेल नगर कैंपस से प्रारम्भ होकर एसजीआरआर इंस्टीट्यूट आॅफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज, श्री महंत इन्दरेश अस्पताल परिसर होते हुए वापिस एसजीआरआर पटेल नगर कैंपस में शौय दीवार पर सम्पन्न हुई।

विश्वविद्यालय के  छात्र-छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर अमर शहीदों को याद किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के सलाहकार मेजर जनरल (से.नि.) मोहन राम, डाॅ मनोज गहलोत, डाॅ कंचन जोशी, डाॅ गीता रावत, डाॅ अरुण कुमार, डाॅ सुमन विज सहित विभिन्न संकायों के संकायाध्यक्ष व फेकल्टी सदस्य उपस्थित रहे।


Previous Post

अमृत कलश यात्रा निकाल किया 'माटी को नमन, वीरों को वंदन'

Next Post

जॉब ब्रेकिंग: UKSSSC ने निकाली 229 पदों पर बंपर भर्तियां। पढ़े डिटेल्स

Next Post
जॉब ब्रेकिंग: UKSSSC ने निकाली 229 पदों पर बंपर भर्तियां। पढ़े डिटेल्स

जॉब ब्रेकिंग: UKSSSC ने निकाली 229 पदों पर बंपर भर्तियां। पढ़े डिटेल्स

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: पहले चरण में हुआ 68% मतदान। महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर लिया भाग 
  • RRB Paramedical Staff Recruitment 2025: 434 पदों पर निकली भर्ती, जानिए salary और अन्य detail
  • बिग न्यूज़: जिला आबकारी अधिकारी पर गिर सकती है गाज। डीएम ने की निलंबन की संस्तुति
  • Smartphone Overheating Problem: जानिए क्या है कारण और कैसे बचें!
  • ब्रेकिंग: UKSSSC ने जारी की पुलिस कांस्टेबल, सहायक लेखाकार सहित कई पदों की तिथियां घोषित। देखें..
  • उत्तराखंड
  • टेक
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • हेल्थ
July 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  
« Jun    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • टेक
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!