जॉब ब्रेकिंग: UKSSSC ने निकाली 229 पदों पर बंपर भर्तियां। पढ़े डिटेल्स

UKSSSC ने समूह ‘ग’ के कुल  229 पदों पर भर्तियां निकली है। उत्तराखंड के इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी इन भर्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने समूहग्य के अंतर्गत विभिन्न विभागों में यह 229 पदों पर भर्तियां निकली है। महत्त्वपूर्ण तिथियां : विज्ञापन प्रकाशन की तिथि :13 अक्टूबर, 2023 […]

UKSSSC ने समूह ‘ग’ के कुल  229 पदों पर भर्तियां निकली है। उत्तराखंड के इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी इन भर्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने समूहग्य के अंतर्गत विभिन्न विभागों में यह 229 पदों पर भर्तियां निकली है।

महत्त्वपूर्ण तिथियां :

  • विज्ञापन प्रकाशन की तिथि :13 अक्टूबर, 2023
  • ऑनलाइन आवेदन की प्रारम्भ तिथि :23 अक्टूबर, 2023
  • ऑनलाइन आवेदन की अन्तिम तिथि :23 नवम्बर, 2023
  • ऑनलाइन आवेदन में संशोधन की अवधि :27 नवम्बर से 03 दिसम्बर 2023
  • लिखित परीक्षा का अनुमानित समय / तिथि :दिसम्बर, 2023

किस विभाग में कितने पद:(कुल पद 229)

  • समाज कल्याण विभाग में सहायक समाज कल्याण अधिकारी के 16 रिक्त पद
  • अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में सहायक अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी के 05 रिक्त पद
  • उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं अधीनस्थ अधिष्ठानों में मुन्सरिम तथा रीडर के 14 रिक्त पद
  • उत्तराखण्ड जल विद्युत निगम लिमिटेड (UJVNL) में कार्यालय सहायक- तृतीय के 10 रिक्त पद
  • पॉवर ट्रांसमिशन कारपोरेशन ऑफ उत्तराखण्ड लिमिटेड (PTCUL) में कार्यालय सहायक-तृतीय के 10 रिक्त पद
  • उत्तराखण्ड सूचना आयोग में सहायक समीक्षा अधिकारी के 03 रिक्त पद
  • गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के अंतर्गत फोरमैन परिसम्पत्ति के 01 रिक्त पद
  • उत्तराखण्ड के विभिन्न जनपदों के अंतर्गत ग्राम पंचायत विकास अधिकारी के 137 रिक्त पद
  • युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल विभाग में क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल अधिकारी के 33 रिक्त पद

ध्यान रखने योग्य जानकारी:

  • अभ्यर्थियों के चयन हेतु आयोग द्वारा वस्तुनिष्ठ प्रकार की Offline अथवा Online mode में प्रतियोगी परीक्षा आयोजित कराई जाएगी। प्रतियोगी परीक्षा के संबंध में उल्लिखित समय अनुमानित है। 
  • परीक्षा की तिथि की सूचना यथासमय पृथक से आयोग की वेबसाइट दैनिक समाचार पत्रों में प्रेस विज्ञप्ति तथा अभ्यर्थियों को उनके द्वारा ऑनलाइन आवेदन पत्र में दिये गये Phone/Mobile Number पर S.M.S. तथा ई-मेल द्वारा भी उपलब्ध करायी जाएगी। 
  • अभ्यर्थी अपने प्रवेश पत्र आयोग की वेबसाइट से ही डाउनलोड कर सकेंगे। आयोग द्वारा डाक के माध्यम से प्रवेश पत्र निर्गत नहीं किए जाएंगे। 
  • अभ्यर्थियों को महत्वपूर्ण सूचनाएं भी आयोग की वेबसाइट, E-Mail या S.M.S. से ही मिलेंगी। इसलिए अभ्यर्थी आवेदन पत्र में स्वयं का Phone / Mobile Number व EMail ही भरें। 
  • आयोग द्वारा सभी सूचनाएं आयोग की वेबसाइट पर प्रकाशित की जाएंगी। इसलिए अभ्यर्थी चयन प्रक्रिया के संबंध में जानकारी जैसे:परीक्षा कार्यक्रम, प्रवेश पत्र जारी करना आदि के लिए आयोग की वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in को समय-समय पर देखते रहें।

Also Read This

Uttarakhand Weather: 3 जिलों में बारिश और अधिक उचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। पहाड़ी इलाकों में ठंड बढ़ने लगी है, जबकि मैदानी क्षेत्रों में सुबह...

बड़ी खबर: भाजपा को झटका । पूर्व विधायक यशपाल बेनाम ने छोड़ी पार्टी, 8 साल बाद दिया इस्तीफा

Pauri Garhwal News: उत्तराखंड के पौड़ी जिले में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को बड़ा झटका लगा है। पूर्व विधायक और पौड़ी के पूर्व पालिकाध्यक्ष...

Related Posts