पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result
Home पर्वतजन

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में एक दिवसीय लैंगिक संवेदनशीलता विषय पर कार्यशाला का आयोजन

May 23, 2023
in पर्वतजन
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में एक दिवसीय लैंगिक संवेदनशीलता विषय पर कार्यशाला का आयोजन
ShareShareShare

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के आइक्यूएसी सेल और  एम्पावर सोसाइटी द्वारा एक दिवसीय लैंगिक संवेदनशीलता विषय पर आधारित कार्यशाला का आयोजन किया गया| कार्यशाला का शुभारंभ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डॉ यशवीर दीवान और कुलसचिव  डॉ अजय कुमार खंडूरी द्वारा किया गया|

विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री महंत देवेंद्र दास जी महाराज ने कार्यशाला के सफल आयोजन के लिए आयोजकों को शुभकामनाएं प्रेषित की| कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डॉ यशवीर दीवान ने कहा कि महिलाएं, पुरुषों से किसी मामले में कम नहीं है. ये बात हम हर रोज सुनते हैं, कहते हैं और किताबों में पढ़ते भी हैं| लेकिन असल जीवन में इसका पालन बहुत कम लोग ही करते हैं| जीवन के हर मोड़ पर पुरुष चाहे-अनचाहे महिलाओं को उनके महिला होने का एहसास कराने से नहीं चूकता| यही एहसास लैंगिक संवेदनहीनता का जनक है और इसी को खत्म करने के लिए जेंडर सेंसेटाइजेशन यानी लैंगिक संवेदनशीलता जरूरी है|

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ अजय कुमार खंडूरी ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि 21 वी शताब्दी में भी लैंगिक संवेदनशीलता का मुद्दा उठाया जा रहा है और समाज को इसके प्रति जागरूक किया जा रहा है उन्होंने कहा कि इस शताब्दी में तो लैंगिक समानता होनी ही चाहिए लेकिन आज भी महिलाओं और पुरुषों में असमानता है जिसे आज के युवा शिक्षा के माध्यम से समानता को समझते हुए दूर कर सकते हैं| 

कार्यशाला को संबोधित करते हुए आइक्यूएसी की निदेशक और कार्यशाला की मुख्य आयोजक  प्रोफेसर डॉ सुमन विज ने कहा कि लैंगिक संवेदनशीलता यानी हर पुरुष महिला के प्रति सम्मान का भाव रखे. लिंग भेद को दरकिनार कर एक-दूसरे के प्रति सम्मान का भाव होना ही लैंगिक संवेदनशीलता है|

इस अवसर पर एम पावर सोसाइटी के मौनी शर्मा और सुधांशु ने अपने विचार व्यक्त किए| कार्यशाला में विभिन्न विभागों के 500 छात्रों ने प्रतिभाग करने के साथ ही लिंग संवेदनशीलता, शांति निर्माण जैसे विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

 


Previous Post

बड़ी खबर: 4 माह से नही मिला मनरेगा का पैसा, ग्रामीण परेशान। ग्राम प्रधान ने बनाया ऑडिट का बहाना

Next Post

यू.के.एस.एस.एस.सी. के अध्यक्ष जी.एस. मर्तोलिया ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था

Next Post
यू.के.एस.एस.एस.सी. के अध्यक्ष जी.एस. मर्तोलिया ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था

यू.के.एस.एस.एस.सी. के अध्यक्ष जी.एस. मर्तोलिया ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • एक्शन: दून में चौकी प्रभारी 1 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार..
  • हादसा: 100 फीट गहरी खाई में गिरी कार। एक की मौत, दो गंभीर घायल
  • बिग ब्रेकिंग: चार IAS अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल। पढ़े ..
  • बड़ी खबर : जमीनी धोखाधड़ी के 29 मामले में मुकदमा दर्ज। पढ़ें पूरी खबर..
  • मनरेगा घोटाले में फंसे 50 ग्राम विकास अधिकारी और रोजगार सेवक। फर्जी मजदूर हुए गायब
  • Highcourt
  • उत्तराखंड
  • ऋृण
  • निवेश
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • हेल्थ
May 2025
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Apr    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!