पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

उपलब्धि : श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में डॉक्टरों ने किए एक दिन में दो टावर हार्ट पेशेंट के उपचार

December 5, 2024
in उत्तराखंड
उपलब्धि : श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में डॉक्टरों ने किए एक दिन में दो टावर हार्ट पेशेंट के उपचार
ShareShareShare
Advertisement
ADVERTISEMENT

देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के कार्डियोलाॅजी विभाग के डाॅक्टरों ने एक दिन में दो अलग अलग मरीजों के दो टावर प्रोसीजर कर विशेष उपलब्धि हासिल की।
विशेष उपलब्धि इसलिए क्योंकि टावर हार्ट पेशेंट के उपचार की विश्वविख्यात अत्याधुनिक हार्ट प्रोसीजर तकनीकों में से एक है।
देश दुनिया के चुनिंदा नामचीन मैडिकल काॅलेजों में ही टावर तकनीक का इस्तेमाल कर उपचार किया जा रहा है। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल उन चुनिंदा नामचीन अस्पतालों की सूची में शामिल है। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में विगत 4 महीनें में दर्जन भर टावर प्रोसीजर हो चुके हैं।
वरिष्ठ काॅर्डियोलाॅजिस्ट डाॅ सलिल गर्ग, डाॅयरेक्टर कार्डियक साइंसेज़ श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने माॅर्डन काॅडियोलाॅजी से जुड़ी महत्वपूर्णं जानकारियां सांझा की। उन्हें दी कि अपने 25 सालों का काॅडियोलाॅजी सेवाओं का अनुभव है।
वह ए.एफ.एम.सी. अस्पताल, आर.आर.अस्पताल दिल्ली, कमाण्ड हास्पिटल (के.जी.एम.यू.) लखनऊ में विभिन्न वरिष्ठ पदों पर सेवाएं दे चुके हैं। कैथ लैब में टावर व अन्य महत्चपूर्ण प्रोसीजर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में सफलतापूर्वक किए जा रहे हैं। यही कारण है कि हार्ट पेशंेट अत्याधुनिक हार्ट प्रोसीजर के लिए उत्तर भारत एवम् अन्य राज्यों से श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में पहुंच रहे हैं। इससे श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल हाई वोल्यूम सेंटर के रूप में स्थापित हो रहा है।
काॅर्डियोलाॅजी एवम् सीटीवीएस विभाग के डाॅक्टरों एवम् तकनीक एवम् बेहतर समन्वय से अति गम्भीर ह्दय रोगियों को एक छत के नीचे सम्पूर्ण उपचार मिल रहा है। टावर तकनीक ने काॅर्डियोलाॅजिस्टों के लिए हार्ट उपचार को काफी सुगम दिया है। सीजीएचएस, ईसीएचएस, गोल्डन कार्ड एवम् ईएसआई के अन्तर्गत टावर तकनीक के उपचार की सुविधा उपलब्ध है। इन योजनओं के लाभार्थी श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में टावर तकनीक का लाभ ले रहे हैं। उन्होंने जानकारी दी कि टावर तकनीक के द्वारा बिना चीरा लगाया वाल्व बदल दिया जाता है। इस प्रोसीजर में 4 दिन के अंदर ही मरीज़ को डिस्चार्ज कर दिया जाता है। इस तकनीक से पूर्व वाल्व बदलने के लिए चीरा लगाकर प्रोसीजर किया जाता था। मरीज को 15 दिनों के लिए अस्पताल में भर्ती रहना होता था। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओपीडी व भविष्य में मरीजों की सुख सुविधाओं को ध्यान में रखकर माॅर्डन ओपीडी तैयार करने का काम प्रगतिशील है।
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के काॅर्डियोलाॅजी विभाग के विभागाध्यक्ष डाॅ साहिल महाजन ने जानकारी दी कि टावर (टांसकैथेटर एओर्टिक वाॅल्व रिप्लेसमेंट) हार्ट पेशेंट का एडवांस इलाज है। ऐसे ह्दय रोगी टावर तकनीक उनके लिए संजीवनी है। टावर तकनीक के द्वारा बिना ओपन हार्ट किए वाल्व रिप्लेसमेंट कर दिया जाता है। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के काॅर्डियोलाॅजी विभाग में 2 अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस कैथ लैब व कुशल काॅर्डियोलाॅजिस्ट की कुशल टीम भी उपलब्ध है।


Previous Post

गुड न्यूज : “मैरै गांव की बाट" ने रचा इतिहास

Next Post

उपलब्धि : ग्राफिक एरा अस्पताल के विशेषज्ञों ने छोटा सा चीरा लगाकर किया कैंसर का ईलाज…

Next Post
उपलब्धि : ग्राफिक एरा अस्पताल के विशेषज्ञों ने छोटा सा चीरा लगाकर किया कैंसर का ईलाज…

उपलब्धि : ग्राफिक एरा अस्पताल के विशेषज्ञों ने छोटा सा चीरा लगाकर किया कैंसर का ईलाज…

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • बिग ब्रेकिंग: ₹2100 की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया सहायक चकबंदी अधिकारी..
  • बड़ी खबर: झमाझम बारिश के बीच जिला पंचायत चुनाव में दिग्गजों ने भरे नामांकन
  • गजब लूट: सरकारी फाइलों में चली साफ-सफाई, जमीन पर सिर्फ घूमी भ्रष्टाचार की झाड़ू ।75 लाख रुपए का बड़ा खेल
  • बड़ी ख़बर: धामी सरकार के चार साल बेमिसाल। बने भाजपा के सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री
  • बड़ी खबर: विधानसभा सत्र से पहले उत्तराखंड सरकार के सामने नई चुनौती।जल्द बनाना होगा संसदीय कार्य मंत्री
  • Highcourt
  • इनश्योरेंस
  • उत्तराखंड
  • ऋृण
  • निवेश
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • हेल्थ
July 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  
« Jun    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!