पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result

Home उत्तराखंड

बड़ी खबर : छात्र के यौन उत्पीड़न के आरोपित कलयुगी शिक्षक के खिलाफ़ दी तहरीर। होगी कार्यवाही

December 19, 2023
in उत्तराखंड
बड़ी खबर : छात्र के यौन उत्पीड़न के आरोपित कलयुगी शिक्षक के खिलाफ़ दी तहरीर। होगी कार्यवाही
ShareShareShare
Advertisement
ADVERTISEMENT

राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के कार्यकर्ता आज प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र पंत के नेतृत्व में आईजी गढ़वाल करण सिंह नगन्याल से मिले तथा कर्णप्रयाग के एक स्कूल के छात्र के यौन उत्पीड़न के आरोपित शिक्षक विजेंद्र कुमार कांबोज के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की।

आईजी गढ़वाल करण सिंह नगन्याल ने पार्टी कार्यकर्ताओं को तत्काल मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन दिया तथा  चमोली एसपी रेखा यादव सहित स्थानीय सीईओ को तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

आईजी गढ़वाल को तहरीर सौंपते हुए राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र पंत ने कहा कि इस मामले में अभी तक मुकदमा दर्ज न होना बड़ा दुर्भाग्यपूर्ण है जबकि इसमें पुलिस को स्वत संज्ञान लेते हुए मुकदमा दर्ज कर देना चाहिए था, लेकिन स्थानीय पुलिस तहरीर का इंतजार कर रही है जिससे आरोपित अग्रिम जमानत लेने में सफल हो जाएगा।

 राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के नेता प्रमोद डोभाल ने इस बात पर बड़ा अफसोस जताया कि महिलाओं से दुष्कर्म के मामलों में समस्त हिमालय राज्यों में उत्तराखंड पहले नंबर पर है। अंकिता भंडारी जैसे मामलों को लेकर महिलाओं की सुरक्षा के प्रति लापरवाही के कारण पूरे देश में उत्तराखंड की छवि बुरी तरह से खराब हुई है।

 चमोली के कर्ण प्रयाग ब्लॉक के राजकीय जूनियर हाई स्कूल सिमल्ट मे एक कलयुगी सरकारी शिक्षक विजेंद्र कुमार कांबोज लंबे समय से छात्रों का यौन उत्पीड़न कर रहा था लेकिन स्कूल प्रबंधन ने उसके खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की।

 जब छात्र ने अपने अभिभावकों के पास यह किस्सा बयान किया तो कलयुगी शिक्षक छुट्टी चला गया।

 हालांकि इसने एक माफीनामा लिखकर बचने की कोशिश की है लेकिन बड़ी बात यह है कि इस पर स्थानीय पुलिस प्रशासन से लेकर स्कूल प्रबंधन ने भी अभी तक कोई कदम नहीं उठाया है।

 संबंधित शिक्षक और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई की जाए। अभी तक उक्त आरोपी के खिलाफ एफआईआर तक दर्ज नहीं हुई है। पार्टी ने मांग की कि उक्त के खिलाफ पोक्सो तथा संबंधित धाराओं में तत्काल मुकदमा दर्ज किया जाए।

 राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने कहा कि यदि तत्काल इस पर पुलिस मुकदमा दर्ज नहीं करती तो सड़कों पर उतरकर जन आंदोलन शुरू किया जाएगा।


Previous Post

विनोद उनियाल ने राज्य स्तरीय महिला उद्यमिता परिषद का उपाध्यक्ष बनने पर श्री दरबार साहिब में टेका मत्था

Next Post

बड़ी खबर: यहां मिला कोरोना का नया वैरिएंट जेएन.1, उत्तराखंड भी सतर्क

Next Post
बड़ी खबर: यहां मिला कोरोना का नया वैरिएंट जेएन.1, उत्तराखंड भी सतर्क

बड़ी खबर: यहां मिला कोरोना का नया वैरिएंट जेएन.1, उत्तराखंड भी सतर्क

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • हिमालयन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में सेलिब्रिटी नाइट: गायक अखिल के सुरों पर झूमे छात्र
  • बड़ी खबर: सिचाई नहरें क्षतिग्रस्त, विभाग पस्त काश्तकार त्रस्त
  • दाबकी कला में तालाब व ग्रामभूमि पर कब्जा: हाईकोर्ट ने सरकार को 3 हफ्ते में अतिक्रमण हटाने के दिए निर्देश**
  • हाइकोर्ट न्यूज: अवैध खड़िया खनन पर लगी रोक जारी..
  • बड़ी खबर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव पर  तीन हजार से अधिक आपत्तियां। डीएम करेंगे निपटारा
  • Highcourt
  • इनश्योरेंस
  • उत्तराखंड
  • ऋृण
  • निवेश
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • हेल्थ
June 2025
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« May    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!