बड़ी खबर : करोड़ों की ठगी मामले में चर्चित ओबेरॉय पिता-पुत्र गिरफ्तार । फर्जी दस्तावेज़ों से बैंक में गिरवी ज़मीन बेची..

देहरादून | जुलाई 2025 | 

देहरादून में भू-माफियाओं पर पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। ताज़ा कार्रवाई में दून पुलिस ने कूटरचित दस्तावेजों के ज़रिए ज़मीन बेचने वाले पिता-पुत्र की जोड़ी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

दोनों आरोपियों ने यूनियन बैंक में बंधक रखी ज़मीन को एक व्यक्ति को 1 करोड़ 26 लाख 50 हजार रुपये में बेच डाला, और पूरे पैसे ऐंठ लिए। जब पीड़ित ने म्यूटेशन करवाने की कोशिश की, तो सच्चाई सामने आई।

🧾 कैसे हुई धोखाधड़ी?

देहरादून के विकासनगर निवासी वर्णित अग्रवाल ने कोतवाली नगर में शिकायत दर्ज कराई थी कि वह अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए ज़मीन खरीदना चाहते थे।

उनके परिचित विजय सिंह परमार ने उन्हें कुआंवाला क्षेत्र में एक ज़मीन दिखाते हुए कहा कि यह ज़मीन अमरीश कुमार ओबेरॉय, प्रणव ओबेरॉय और श्रवण ओबेरॉय की है। तीनों ने अपने मालिकाना हक के दस्तावेज़ (फर्द) भी उपलब्ध कराए और दावा किया कि ज़मीन पर कोई लोन या विवाद नहीं है।

इस पर विश्वास कर पीड़ित ने 1.26 करोड़ रुपये में सौदा तय किया और ज़मीन की रजिस्ट्री अपने नाम करवा ली।

⚠️ खुला बड़ा फर्जीवाड़ा

रजिस्ट्री के बाद जब वर्णित अग्रवाल ने ज़मीन का दाखिल-खारिज (म्यूटेशन) कराने के लिए आवेदन दिया, तो बैंक रिकॉर्ड से उन्हें बड़ा झटका लगा।

ज़मीन पहले से ही यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में बंधक थी।
जांच में सामने आया कि आरोपियों ने जानबूझकर फर्जी फर्द तैयार कर दी और पूरी रकम हड़प ली।

👮 पुलिस की तफ्तीश और गिरफ्तारी

पीड़ित की शिकायत पर एफआईआर नंबर 510/24 के तहत IPC की धारा 120B (साजिश), 420 (धोखाधड़ी), 467 (जालसाजी), 468, 471 में मामला दर्ज किया गया।

कोतवाली नगर पुलिस ने जांच के दौरान साक्ष्य जुटाए और आरोपियों की गिरफ्तारी के आदेश जारी किए।

16 जुलाई 2025 को पुलिस ने दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया।
कोर्ट के आदेश के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

🚓 गिरफ्तार आरोपी

  1. अमरीश कुमार ओबेरॉय
    • पिता का नाम: सरदारी लाल ओबेरॉय
    • पता: 2ए, रेस कोर्स, हरिद्वार रोड, नेहरू कॉलोनी, देहरादून
  2. प्रणव ओबेरॉय
    • पिता का नाम: अमरीश कुमार ओबेरॉय
    • पता: 2ए, रेस कोर्स, हरिद्वार रोड, नेहरू कॉलोनी,

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts