बड़ी खबर: यहां मिला कोरोना का नया वैरिएंट जेएन.1, उत्तराखंड भी सतर्क

उत्तराखंड एक बार फिर से कोरोना के नए वैरिएंट के मिलने से सतर्क मोड में आ गया है। दरअसल,केरल में कोरोना का नया वैरिएंट जेएन.1 मिलने के बाद उत्तराखंड भी सतर्क हो गया है।  प्रदेश सरकार मंगलवार को  संदिग्ध लक्षणों वाले व्यक्ति की जांच और निगरानी को लेकर एसओपी जारी कर सकती है।  केंद्र की […]

उत्तराखंड एक बार फिर से कोरोना के नए वैरिएंट के मिलने से सतर्क मोड में आ गया है।

दरअसल,केरल में कोरोना का नया वैरिएंट जेएन.1 मिलने के बाद उत्तराखंड भी सतर्क हो गया है। 

प्रदेश सरकार मंगलवार को  संदिग्ध लक्षणों वाले व्यक्ति की जांच और निगरानी को लेकर एसओपी जारी कर सकती है। 

केंद्र की गाइडलाइन पर प्रदेश सरकार भी सभी जिलों को कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए दिशानिर्देश जारी कर सकती है।

सोमवार को केंद्र सरकार ने केरल में कोरोना का नया मामला सामने आने के बाद सभी राज्यों को जांच और निगरानी बढ़ाने के दिशानिर्देश जारी किए हैं।

हालांकि प्रदेश में अभी तक कोरोना के नए वैरिएंट से संबंधित कोई मामला नहीं है। 

अगर एसओपी जारी हुई तो एहतियात के तौर पर जिलों को निगरानी और जांच के संबंध में पूर्व की भांति दिशानिर्देश दिए जाएंगे।

Also Read This

सोना-चांदी के दाम लुढ़के ; क्या अब ₹1 लाख तक आएगा भाव?

नई दिल्ली, 16 नवंबर 2026। सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। कभी रिकॉर्ड ऊंचाई...

बड़ी खबर : कंगना रनौत के करवाचौथ व्रत वाले भ्रामक वीडियो पर बवाल, देहरादून में FIR दर्ज

देहरादून: भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत के एक पुराने वीडियो को सोशल मीडिया पर कथित रूप से भ्रामक और गलत तथ्यों के साथ...

Related Posts