पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • टेक
  • वेल्थ
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
  • Web Stories
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • टेक
  • वेल्थ
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
  • Web Stories
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

एक्सक्लूसिव : फर्जी ओबीसी प्रमाण पत्र से बनी शिक्षिका। शिकंजा कसने की तैयारी में विभाग

December 14, 2023
in उत्तराखंड
एक्सक्लूसिव खुलासा : शातिर दिमाग लगाकर ग्राम प्रधान ने ठिकाने लगाई तमाम जमीने। बनी करोड़ों की मलकिन
ShareShareShare

Advertisement
ADVERTISEMENT

रिपोर्ट: जगदंबा कोठारी 

जनपद पौड़ी के ब्लॉक में फर्जी जाति प्रमाण पत्र के आधार पर नियुक्ति पाई एक शिक्षिका पर विभाग अब शिकंजा कसने की तैयारी में है। 

दरअसल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोटगढ़ में सेवा रथ प्रभारी प्रधानाचार्य ने ओबीसी का फर्जी प्रमाण पत्र लगाकर शिक्षिका की नियुक्ति पाई । 

शिक्षिका महिला अपने मायके से सामान्य जाति के अंतर्गत आती है लेकिन उनका ससुराल पक्ष ओबीसी वर्ग से है। शादी के बाद महिला ने ससुराल पक्ष से ओबीसी का फर्जी प्रमाण पत्र बनवाया,जिसके आधार पर उन्होंने ओबीसी आरक्षण के तहत शिक्षिका की नियुक्ति पाई। 

अब 17 वर्षों बाद पयासू गांव निवासी राजेश सिंह कोली राजा की शिकायत पर राजस्व उप निरीक्षक की जांच में प्रमाण पत्र फर्जी पाया गया है। 

तहसील प्रशासन का कहना है कि,चमोली तहसील प्रशासन को प्रमाण पत्र निरस्त किए जाने की जल्द संस्तुति भेजी जाएगी। राजस्व उप निरीक्षक गजेंद्र दत्त रतूड़ी की जांच में पाया गया है कि प्रभारी प्रधानाचार्य सितोनस्यू पट्टी के श्रीखोंन गांव में महिला का मायका है जिनका विवाह चमोली के क्षेत्रपाल गांव में हुआ था। वह मायके से सामान्य जाति की है लेकिन उन्हें चमोली तहसील से ससुराल पक्ष से ओबीसी प्रमाण पत्र जारी हुआ है। 

यहां बता दें कि व्यक्ति की जाती नियमानुसार जन्म से नियत मानी जाती है ऐसे में प्रभारी प्रधानाचार्य को ससुराल से प्रमाण पत्र कैसे जारी हो गया यह जांच का विषय है। 

जांच में फर्जी प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने पर नौकरी पाने को लेकर मुकदमा दर्ज किए जाने की संतुति की गई है।

हो सकती है 17 वर्षों की रिकवरी

महिला शिक्षिका माधुरी पुंडीर यदि जांच में दोषी पाई जाती है तो विभाग उनसे पिछले 17 वर्षों से वेतन एवं अन्य भत्तों की रिकवरी कर सकता है। 

साथ ही स्थानीय लोगों की मांग है कि दोषी तत्कालीन तहसील प्रशासन के अधिकारी एवं कर्मचारियों सहित शिक्षा विभाग के अधिकारियों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए।

2006 में ओबीसी कोटे से मेरी नियुक्ति सहायक अध्यापिका के पद पर हुई थी लेकिन अब निजी द्वेष भाव के चलते षड्यंत्र किया जा रहा है –  माधुरी पुंडीर प्रभारी प्रधानाचार्य

मामले में  जांच रिपोर्ट की संतुति मिलने पर जल्द कार्रवाई अमल लाई जाएगी  – अनिल नेगी प्रबंधक कोटगढ़ विद्यालय

 


Previous Post

हाईकोर्ट ब्रेकिंग : नदियों में मशीनों से ड्रेजिंग पर लगी रोक हटी

Next Post

बिग ब्रेकिंग : दायित्व धारी की लिस्ट हुई जारी। मुख्यमंत्री धामी ने लोकसभा चुनाव से पहले खोला पिटारा

Next Post
बिग ब्रेकिंग :  दायित्व धारी की लिस्ट हुई जारी। मुख्यमंत्री धामी ने लोकसभा चुनाव से पहले खोला पिटारा

बिग ब्रेकिंग : दायित्व धारी की लिस्ट हुई जारी। मुख्यमंत्री धामी ने लोकसभा चुनाव से पहले खोला पिटारा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • उम्मीद: श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में स्टेज-3 एडवांस कोलन कैंसर की सफल सर्जरी
  • भ्रष्टाचार: अब इस IFS ने कर दिया कॉर्बेट 2 घोटाला।  CBI और ED से जांच की सिफारिश 
  • बड़ी खबर : राशन कार्ड धारक हो जाए सावधान ।25 लाख से ज्यादा राशन कार्ड होंगे रद्द !
  • एक्शन : 20 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार चकबंदी लेखपाल
  • बड़ी खबर: 25 OTT ऐप्स और वेबसाइट्स ब्लॉक | हो जाए सावधान,जानिए पूरी लिस्ट
  • उत्तराखंड
  • टेक
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • हेल्थ
July 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  
« Jun    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • टेक
  • वेल्थ
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
  • Web Stories

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!