पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result
Home पर्वतजन

बूंद-बूंद पानी को तरसे लैंसडाउन विधानसभा के ग्रामीण

December 26, 2020
in पर्वतजन
ShareShareShare

बूंद-बूंद पानी को तरसे लैंसडाउन विधानसभा के ग्रामीण

रिपोर्ट- इंद्रजीत असवाल
पौड़ी। लैंसडाउन विधानसभा के ग्राम सभा पुंडेर गांव के ग्रामीण विगत 15 दिनों से पानी के लिए तरस रहे हैं। वहीं जल संस्थान पौड़ी के अधिशासी अभियंता को पता भी नहीं है कि, गांव में पानी चल भी रहा है या नहीं। आपको बता दें कि, राज्य के मुखिया के घर से ये गांव मात्र 12 किलोमीटर दूरी पर है। जब राज्य के मुखिया के घर के बगल पर ऐसे हालात है तो अन्य जगहों पर क्या होंगे? आप स्वयं अंदाजा लगा सकते हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि, उनको चार किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ रहा है। अब बात है पहाड़ के गाओं की तो आपको पता है कि, गाओं में अधिकतर घरों में केवल बुजुर्ग ही रह रहे हैं। ऐसे में कई घरों में बुजुर्गों को पानी के लिए बड़ी परेशानी उठानी पड़ रही है। लेबर लगाकर पानी मंगवाना पड़ रहा है, पानी के कारण प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत अभियान पर भी पलीता लग रहा है। लोग शौचालय का प्रयोग भी नहीं कर रहे हैं। अपितु खुले में शौच जाने को मजबूर हैं।

एक ओर राज्य सरकार जल जीवन मिशन के तहत हर घर को 1 रुपये में पानी का कनेक्सन देने की बात कर रही है वही राज्य सरकार की पुरानी पेयजल योजनाएं पूरी तरह बीमार पड़ रही है। जब अभी ये हालात है तो आने वाली गर्मियों में क्या हालत होंगे?

राज्य सरकार एक ओर जल जीवन मिशन के तहत हर घर को पानी देने की बात कर रही है वही पहाड के गांव अभी से पानी के तरस रहे हैं। मैंने अधिशासी अभियंता पौड़ी को सूचित भी किया है कि, जल्द ही पानी की समस्या का समाधान किया जाए अन्यथा मैं ग्रामीणों के साथ आंदोलन करने पर विवश हो जाऊंगा। – ब्लॉक प्रमुख दीपक भण्डारी ज़हरीखाल।

हम लाइन को सही कर रहे हैं उम्मीद है कि जल्द पानी सुचारू रूप से चालू हो जाएगा।- सहायक अभियंता जल संस्थान सतपुली।


Previous Post

श्रद्धांजलि: सत्ता मिलते ही वीर चंद्रसिंह गढ़वाली नजर आते हैं कम्युनिस्ट। उनके नाम पर वोट बटोरे, लेकिन उन्हें नहीं मिला इंसाफ

Next Post

बढ़ती महंगाई व जन समस्याओं की अनदेखी पर कांग्रेस ने निकाली प्रदेश सरकार की अर्थी यात्रा

Next Post

बढ़ती महंगाई व जन समस्याओं की अनदेखी पर कांग्रेस ने निकाली प्रदेश सरकार की अर्थी यात्रा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • एक्शन: दून में चौकी प्रभारी 1 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार..
  • हादसा: 100 फीट गहरी खाई में गिरी कार। एक की मौत, दो गंभीर घायल
  • बिग ब्रेकिंग: चार IAS अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल। पढ़े ..
  • बड़ी खबर : जमीनी धोखाधड़ी के 29 मामले में मुकदमा दर्ज। पढ़ें पूरी खबर..
  • मनरेगा घोटाले में फंसे 50 ग्राम विकास अधिकारी और रोजगार सेवक। फर्जी मजदूर हुए गायब
  • Highcourt
  • उत्तराखंड
  • ऋृण
  • निवेश
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • हेल्थ
May 2025
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Apr    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!