पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result

Home पर्वतजन

आयुक्त रावत ने गर्व से कहा कि भारत में ‘गणतंत्र’ पनपा जबकि कुछ देशों में ‘गन तंत्र’ ने जगह बनाई है।
गणतंत्र दिवस परेड पर रहे मुख्य अतिथि।

January 26, 2024
in पर्वतजन
ShareShareShare
Advertisement
ADVERTISEMENT

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- 75वें गणतंत्र दिवस के मौके पर परेड की सलामी लेने नैनीताल पहुंचे आयुक्त दीपक रावत ने कहा कि गर्व है कि भारत में दूसरे कुछ देशों की तरह ‘गन तंत्र’ की जगह गणतंत्र कायम हुआ है।
नैनीताल के फ्लैट्स मैदान में आज राष्ट्र निर्माण की 75वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि आयुक्त वरिष्ठ आई.ए.एस.दीपक रावत रहे। नैनीताल पुलिस की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में हुई रैतिक परेड में यातायात पुलिस, सशत्र पुलिस, नागरिक पुलिस(पुरुष/ महिला), आई.आर.बी., 31वीं वाहिनी महिला पी.ए.सी., अग्निशमन(महिला/पुरुष), डायल112, एन.सी.सी.और छोलिया ग्रुप ने परेड में हिस्सा लिया। इसके साथ ही इंटरसैप्टर, चीता, सी.पी.यू., फायर और महिलाओं की मोटरसाइकिल यूनिट आकर्षण का केंद्र रही। आयुक्त दीपक रावत ने इन सभी टोलियों के साथ अलग अलग विभागों की झांकियों की सलामी ली। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण में सभी के योगदान को याद करना चाहिए। उन्होंने गर्व जताते हुए कहा कि देश में “गड़तंत्र कायम है”, जबकि कुछ जगहों में ‘गन तंत्र’ ने जगह ले ली है। आयुक्त ने क्षेत्रीय जनता से कहा कि आने वाले चुनाव में मतदान कर वोट प्रतिशत बढ़ाएं। आयुक्त द्वारा आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में पहले से आर्थिक मदद और राशन कार्ड की मांग बहुत अधिक होती थी लेकिन अब इसमें गिरावट आई है, जो संकेत है कि हमारी अर्थव्यवस्था सुधर रही है। ये भी कहा की हमारे पहाड़ों के आइटमों की ब्रेंडिंग कर उसे कंपनी बनाकर सफल किया जाएगा। बोर्डरों में सड़कें जा रही है और वहां की अर्थव्यवस्था सुधर रही है।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी की तरफ से पशु चिकित्सक पवन मेलकानी, पशु चिकित्सक डा.विनीता टोलिया, पशु चिकित्सक किशोर सिंह बिष्ट को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। इस मौके पर विधायक सरिता आर्या के साथ डी.आई.जी.योगेंद्र सिंह रावत, जिलाधिकारी वंदना सिंह, एस.एस.पी.प्रह्लाद सिंह मीणा आदि उपस्थित रहे।

बाईट :- दीपक रावत, आयुक्त।


Previous Post

एक्सक्लूसिव : मौसम में बदलाव दे रहा खेती किसानी को गहरे घाव

Next Post

एसजीआरआर विश्वविद्यालय में धूमधाम से मनाया गया गणतन्त्र दिवस समारोह

Next Post
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में धूमधाम से मनाया गया गणतन्त्र दिवस समारोह

एसजीआरआर विश्वविद्यालय में धूमधाम से मनाया गया गणतन्त्र दिवस समारोह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • बड़ी खबर : मंत्री गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले का हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान
  • बड़ी खबर: भू माफ़ियाओं पर डीएम का डंडा ।900 बीघा ज़मीन सरकार में निहित…
  • पढ़ाई के साथ साथ क्रिएटिविटी भी छात्र छात्राओं का करती है सर्वांगीण विकास – ललित जोशी
  • ग़ज़ब: लघु सिंचाई विभाग का बड़ा कारनामा । ठेकेदार और विभाग के लिए कामधेनु बनीं नहर!
  • टेंडर घोटाले से हड़कंप — कृषि विभाग को रद्द करना पड़ा करोड़ों रुपये का कृषि मेला
  • Highcourt
  • इनश्योरेंस
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • ऋृण
  • निवेश
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • हेल्थ
June 2025
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« May    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!