टेंडर घोटाले से हड़कंप — कृषि विभाग को रद्द करना पड़ा करोड़ों रुपये का कृषि मेला

देहरादून,  जून 2025: देहरादून के गढ़ी कैंट स्थित महिंद्रा ग्राउंड में आयोजित होने जा रहा करोड़ों रुपये का कृषि मेला अचानक रद्द कर दिया गया। कारण — टेंडर प्रक्रिया में भारी अनियमितता और घोटाले के आरोप, जिनसे सरकार और प्रशासन दोनों कटघरे में खड़े हो गए हैं। सूत्रों के मुताबिक, कृषि विभाग द्वारा आयोजित किए […]

देहरादून,  जून 2025:
देहरादून के गढ़ी कैंट स्थित महिंद्रा ग्राउंड में आयोजित होने जा रहा करोड़ों रुपये का कृषि मेला अचानक रद्द कर दिया गया। कारण — टेंडर प्रक्रिया में भारी अनियमितता और घोटाले के आरोप, जिनसे सरकार और प्रशासन दोनों कटघरे में खड़े हो गए हैं।

सूत्रों के मुताबिक, कृषि विभाग द्वारा आयोजित किए जा रहे “एग्री मित्र उत्तराखंड 2025” मेले के लिए टेंडर आवंटन की प्रक्रिया 11 जून की रात 9:30 बजे पूरी होनी थी। लेकिन हैरान करने वाली बात यह सामने आई कि टेंडर खुलने से तीन दिन पहले यानी 9 जून को ही ठेकेदार द्वारा मैदान पर काम शुरू कर दिया गया था। भारी मशीनें, श्रमिक और अन्य व्यवस्थाएं मैदान में सक्रिय पाई गईं, जिसने पूरे प्रकरण पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

आरोप है कि यह आयोजन पहले से तय ठेकेदार को देने की मंशा से किया जा रहा था और टेंडर केवल औपचारिकता बनकर रह गया था। पूरे मामले के उजागर होने के बाद प्रशासन को आनन-फानन में मेला रद्द करना पड़ा।

बताया जा रहा है कि यह आयोजन कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के विधानसभा क्षेत्र में हो रहा था और टेंडर एक बाहरी ठेकेदार को दिया जा रहा था। यह भी चर्चा का विषय बन गया है कि सरकार की स्थानीय लोगों को प्राथमिकता देने की नीति इस मामले में पूरी तरह से नजरअंदाज कर दी गई।

मामले में कृषि विभाग के अधिकारी सवालों के घेरे में हैं। टेंडर से पहले कार्य शुरू होने की वजह जानने पर अधिकारी गोलमोल जवाब देते नजर आए। इससे साफ है कि टेंडर प्रक्रिया को लेकर बड़े स्तर पर गड़बड़ियां हुई हैं।

मेला रद्द होने से किसानों और कृषि क्षेत्र से जुड़े लोगों में निराशा देखी जा रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह के आयोजन किसानों के लिए लाभकारी हो सकते थे, लेकिन भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाने से यह मौका हाथ से निकल गया।

अब यह मामला कोर्ट तक पहुँच सकता है और संभावना है कि जांच के लिए उच्च स्तरीय समिति गठित की जाएगी ताकि दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जा सके।

Also Read This

एक्शन : सृष्टि कंडारी मौत मामला में पति और ननद गिरफ्तार । जाँच जारी 

देहरादून के डोईवाला क्षेत्र में नवविवाहिता सृष्टि कंडारी की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उसके पति सौरभ खत्री...

जॉब ब्रेकिंग : आईआरईएल में निकली 73 पदों पर भर्ती । 2.40 लाख तक मिलेगी सैलरी

सरकारी क्षेत्र में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। भारत सरकार के सार्वजनिक उपक्रम आईआरईएल (इंडिया) लिमिटेड ने अपनी...

Related Posts