पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result

Home उत्तराखंड

हादसा (दु:खद): कार की चपेट में आने से आठ वर्षीय बच्चे की मौत। परिवार में मातम ..

December 2, 2024
in उत्तराखंड
बिग ब्रेकिंग: बदरीनाथ हाईवे पर पुल की सेटरिंग पलटने से आधा दर्जन से अधिक मजदूर मलबे में दबे, रेस्क्यू जारी
ShareShareShare

कुमाऊं ब्यूरो विशाल सक्सेना

नानकमत्ता से अपनी मां के साथ नानी के घर टनकपुर जा रहे एक आठ वर्षीय बच्चे की सड़क हादसे में मौत हो गई। टनकपुर-खटीमा हाईवे पर ग्राम पंचायत बिचई के पास हुआ सड़क हादसा, जब एक कार ने बच्चे को टक्कर मार दी, गंभीर रूप से घायल बच्चे को पहले उप जिला चिकित्सालय टनकपुर और फिर हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर किया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

दुर्घटना उस समय हुई जब बच्चा अपनी मां के साथ टनकपुर जा रहा था, ग्राम पंचायत बिचई के पास तेज गति से आ रही एक कार ने उसे जोर दार टक्कर मार दी।

बच्चे को गंभीर हालत में तत्काल टनकपुर के उप जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया गया।

हालांकि डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद बच्चे को बचाया नहीं जा सका, अस्पताल की सूचना पर पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

दुर्घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी चालक को बनबसा क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।

मृतक बच्चे के मामा की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।

मृतक बच्चा परिवार का इकलौता पुत्र था, उसके पिता दिल्ली में काम करते हैं, बच्चे की असमय मौत से पूरे परिवार में शोक की लहर है,मां और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

 

 


Previous Post

बड़ी खबर : शहरी विकास के आदेश पर भड़के निकाय कर्मचारी, आंदोलन की दी चेतावनी।

Next Post

बेखौफ बदमाश : रिटायर्ड कलेक्ट्रेट कर्मी झोंकी फायर। क्षेत्र में डर का माहौल..

Next Post
बेखौफ बदमाश : रिटायर्ड कलेक्ट्रेट कर्मी झोंकी फायर। क्षेत्र में डर का माहौल..

बेखौफ बदमाश : रिटायर्ड कलेक्ट्रेट कर्मी झोंकी फायर। क्षेत्र में डर का माहौल..

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • ललित श्रीवास्तव बने आर.आर.पी के युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष। कहा- युवाओं के मुद्दों पर होगा संघर्ष
  • एक्शन: रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ..
  • बड़ी खबर : 50 हजार की रिश्वत लेता जिला सैनिक कल्याण अधिकारी गिरफ्तार
  • ब्रेकिंग: मुख्य विकास अधिकारी रुद्रप्रयाग का तबादला। अब मिली यहां जिम्मेदारी..
  • हाईकोर्ट न्यूज: खनन अफसर और एस.एस.पी को अवैध खनन पर रोक के आदेश
  • Highcourt
  • इनश्योरेंस
  • उत्तराखंड
  • ऋृण
  • निवेश
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • हेल्थ
May 2025
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Apr    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!