बेखौफ बदमाश : रिटायर्ड कलेक्ट्रेट कर्मी झोंकी फायर। क्षेत्र में डर का माहौल..

कुमाऊं ब्यूरो विशाल सक्सेना जनपद उधम सिंह नगर जिले के दिनेशपुर में लगातार अपराधिक मामले बढ़ते जा रहे हैं, आए दिन कभी चोरी होती है, तो कभी कोई भी किसी पर भी हमला कर देता है। मामला कल रात्रि का जब एक व्यक्ति खाना खा कर नल पर हाथ धोने आया तो कुछ युवक फायरिंग […]

कुमाऊं ब्यूरो विशाल सक्सेना

जनपद उधम सिंह नगर जिले के दिनेशपुर में लगातार अपराधिक मामले बढ़ते जा रहे हैं, आए दिन कभी चोरी होती है, तो कभी कोई भी किसी पर भी हमला कर देता है। मामला कल रात्रि का जब एक व्यक्ति खाना खा कर नल पर हाथ धोने आया तो कुछ युवक फायरिंग करके चले गए। ऐसा लगता है कि बदमाशों के मन में पुलिस का कोई खौफ रहा ही नहीं।

ज्ञात हो की 13 अक्टूबर को दिनेशपुर के जाफरपुर में भी बदमाशों द्वारा दर्जन भर से अधिक फायरिंग की गई थी, जिसमें कई लोग घायल हुए थे।

अब फिर देर रात एक व्यक्ति पर फायरिंग करने का मामला सामने आया है,जहां राम प्रकाश सुमन (72) कलेक्ट्रेट से रिटायर्ड है और मूल हरदोई उत्तर प्रदेश के रहने वाले है। तथा 2018 से जयनगर में रह रहे हैं, जो खाना खाने के बाद नल पर हाथ धोने गए थे।

कुछ ही देर में ऑल्टो कार में 2-3 बदमाश आते हैं, और राम प्रकाश सुमन पर बंदूक तान देते हैं और उनको अगवा करने की कोशिश करते हैं।

बंदूक को सीने से हटाने की प्रयास में बंदूक की गोली राम प्रकाश सुमन के मुंह से छूकर निकल गई, वही गोली के छर्रा लगने से राम प्रकाश सुमन का मुंह बुरी तरीके से जख्मी हो गया, परिजनों की तहरीर पर पुलिस जांच में जुटी।

Also Read This

बड़ी खबर : हाईकोर्ट के अधिवक्ता को धमकी भरा पत्र, पहले एक्सीडेंट, फिर हमले की धमकी!

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):-ऊत्तराखण्ड उच्च न्यायालय के अधिवक्ता को धमकी भरा पत्र मिला है। अधिवक्ताओं में इस बात को लेकर रोष है और उन्होंने...

हाई कोर्ट ब्रेकिंग : दूषित पानी से बीमारी और मौतों पर मुख्य सचिव को दिए ये आदेश

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):-ऊत्तराखण्ड उच्च न्यायालय ने नैनीताल के ज्यूलिकोट और आसपास के गांव में दूषित पेयजल से सैकड़ों लोगों के गंभीर बीमार होने...

Related Posts