गुड न्यूज : देहरादून मे होगा यूपी-उत्तराखंड मे पहला हाइब्रिड वैस्कुलर ऑपरेशन थियेटर

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में स्थापित होगा
अत्याधुनिक हाईब्रिड ऑपरेशन थियेटर
 अत्याधुनिक हाईब्रिड इंटरवेन्शन वैस्क्युलर ट्रीटमेंट‘ तकनीक से होगा मरीजों का इलाज
 उत्तराखण्ड व उत्तर प्रदेश का होगा प्रथम हाईब्रिड एवं वैस्क्युलर इंटरवेन्शन ऑपरेशन थियेटर
 प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को देगा नया आयाम

देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में ऐसे मरीज जिनका डायलिसिस चल रहा है व साथ ही वे वैस्क्युलर बीमारी से पीड़ित हैं का अत्याधुनिक हाईब्रिड ट्रीटमेंट तकनीकी से इलाज किया जा रहा है।
गुर्दे के मरीज, जिनका डायलिसिस ग्राफ्ट के माध्यम से होता है, को ग्राफ्ट थ्रोम्बोसिस होने का खतरा बना रहता है जो कि जानलेवा भी हो सकता है। इसी कारण अनेक बार गुर्दे के मरीज डायलिसिस नहीं करा पाते हैं।

ग्राफ्ट थ्रोम्बाॅंक्टाॅंमी को आपातकाल में किया जाता है परन्तु यह अक्सर प्रभावी नहीं होती है। क्योंकि इन मरीजों में केन्द्रीय संवहनियों में रूकावट पाई जाती है। नस में इस रूकावट के चलते डायलिसिस ग्राफ्ट काम नहीं करता। हाल ही में ऐसे दो मरीेजों का इस अत्याधुनिक तकनीक से सफल इलाज किया गया। इनके डायलिसिस ग्राफ्ट में खून जमने (क्लाॅट) के कारण डायलिसिस नहीं हो पा रहा था जिसके कारण वे बहुत तकलीफ में थे। जाॅंच के दौरान ग्राफ्ट बन्द होने के साथ खून ले जाने वाली नस (ऑग्ज़ीलरी वेन) में रुकावट भी पाई गई।
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के वरिष्ठ कार्डियो थोरैसिक एवं वैस्क्युलर सर्जन डाॅं. अरविन्द मक्कड़ व इंटरवेन्शनल रेडियोलाॅंजिस्ट डाॅं. प्रशान्त सारडा ने एक ही ऑपरेशन के दौरान मरीज की थ्रौम्बाॅंक्टाॅंमी की और ड्रेनिंग नस की एंजियोप्लास्टी भी की जिससे डायलिसिस ग्राफ्ट की कार्यप्रणाली को बहाल किया गया।

कुछ सफल उदाहरण 

एक अन्य मरीज जिसे अंगों को खराब करने वाला ईस्चीमिया था जो गैंगरीन में बदलकर घातक हो सकता था उसे भी इसी प्रकार के ऑपरेशन से ठीक किया गया।
डाॅं. अरविन्द मक्कड़ ने जानकारी दी कि जटिल संवहनी समस्याओं का सरल शल्य प्रक्रियाओं द्वारा ऑपरेशन नहीं किया जा सकता है। सामान्यतः एक से अधिक जटिल ऑपरेशनों की जरूरत पड़ती है।
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में स्थापित अत्याधुनिक हाईब्रिड ऑपरेशन थियेटर में इन कई जटिल ऑपरेशनों को एक साथ एक ही समय कर पाना संभव है।
यह अत्याधुनिक हाईब्रिड मरीजों के लिए वरदान है क्योंकि कई ऑपरेशनोें के एक साथ हो जाने के चलते मरीज का खर्चा काफी कम हो जाता है। साथ ही उसे बार-बार भर्ती होकर ऑपरेशनों को करवाने की मुश्किल खर्चीली व तकलीफदेह प्रक्रिया से भी बचाता है।
इस तरह के ऑपरेशन के लिए एक विशेष प्रकार की व्यवस्था की आवश्यकता है जिसमें ऑपरेशन थियेटर एवम् कैथीटीराजेशन लेबोरेट्री को एक साथ समायोजित किया जाता है। इस तरह के अत्याधुनिक हाईब्रिड ऑपरेशन थियेटर की अतिविशिष्ट सुविधाएं भारत में केवल बड़े शहरों के चुनिंदा अस्पतालों में ही उपलब्ध है।

स्वास्थ्य सेवा मे नया आयाम

कोविड-19 की इस वैश्विक महामारी की चुनौती के बीच श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने मरीजों व समाज की भलाई हेतु आगे बढ़कर इस हाईब्रिड ऑपरेशन थियेटर की स्थापना की है। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के द्वारा स्थापित यह अत्याधुनिक ‘स्टेट ऑफ दि आटर्’ हाईब्रिड ऑपरेशन थियेटर समूचे उत्तराखण्ड व पश्चिमी उत्तरप्रदेश में अपनी तरह का पहला है व इन क्षेत्रों में वैस्क्युलर बीमारियों के इलाज में स्वास्थ्य सेवाओं को नया आयाम देगा।

Read Next Article Scroll Down

Related Posts