वीडियो : भाजपा नेता ने लगाए मेयर पर जानलेवा हमला करने का गंभीर आरोप

रुड़की, सलमान 

रुड़की में कुछ दिनों पहले भाजपा नेता व बड़े ठेकेदार संजय गुप्ता पर नगर निगम रुड़की में जानलेवा हमला हुआ था जिसके बाद अब संजय गुप्ता ने एक सनसनीखेज खुलासा करते हुए कहा कि उनपर हमला करने वाला कोई और नही बल्कि नगर निगम रुड़की के मेयर है।

बाईट–संजय गुप्ता, भाजपा नेता , ठेकेदार

https://youtu.be/qGvVp3zeIbo

उनके इस खुलासे के बाद अब पुलिस प्रशासन के साथ साथ नगर का हर व्यक्ति भी भौंचक रह गया। संजय गुप्ता ने साफ आरोप लगाया कि उन्हें मेयर के खिलाफ सूचना मांगनी महंगी पड़ रही है कि उनके घर पर नगर निगम के तीन कर्मचारी क्यों कार्य कर रहे हैं ! जिसके बाद उन्हें उनकी सूचना का कोई जवाब नही मिला और अगर जवाब मिला तो महज उनपर हुए हमले के रूप में।

बाईट–गौरव गोयल, मेयर नगर निगम रुड़की

https://youtu.be/BkbRvmwB-uI

 

वही मेयर गौरव गोयल का कहना है उनपर लगाए गए सभी आरोप निराधार है जो इलज़ाम उनपर लगाया गया उसका कारण सिर्फ उन पर दबाव बनाकर उनसे ठेके लेने के लिए है।

पहले करीबी, अब दूरियां

फिलहाल भले ही दोनों लोग एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हों पर नगर निगम चुनाव से पहले और चुनाव जीतने के बाद तक यह दोनों लोग एक दूसरे के काफी करीब थे और एक दूसरे के हमदर्द भी कहे जाते थे पर निगम के चुनाव जीतने के बाद दोनों के बीच काफी दूरियां बन गई अब कारण तो यह दोनों ही जानते होंगे।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts