देहरादून, जुलाई 2025:
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ब्लॉक प्रमुख पदों पर जीत हासिल करने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने पूरी ताकत झोंक दी है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर भाजपा ने सभी जिलों के ब्लॉकों के लिए चुनाव प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं। इन चुनाव प्रभारियों की जिम्मेदारी पार्टी समर्थित उम्मीदवारों के लिए रणनीति तैयार करना और जमीनी स्तर पर चुनावी अभियान को धार देना होगा।
प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी ने सभी जिलों में ब्लॉक स्तर पर प्रभावशाली नेताओं को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है। उन्होंने बताया कि यह कदम पंचायत चुनाव में बेहतर समन्वय और पार्टी उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।
भाजपा ने पंचायत चुनावों को गंभीरता से लेते हुए ज़मीनी स्तर पर संगठन को सक्रिय कर दिया है। जिला और ब्लॉक स्तर पर नियुक्त चुनाव प्रभारियों से पार्टी को मजबूत रणनीति के साथ मैदान में उतरने की उम्मीद है। इससे पंचायत चुनावों में भाजपा की पकड़ और मजबूत हो सकती है।
उत्तरकाशी ज़िले में नियुक्त चुनाव प्रभारी:
- नौगांव – डॉ. विजय बडोनी
- पुरोला – सत्ये सिंह राणा
- मोरी – नारायण सिंह चौहान
- चिन्यालीसैंण – जगत सिंह चौहान
- भटवाड़ी – राम सुंदर नौटियाल
- डूंडा – धन सिंह नेगी
चमोली ज़िले में:
- दसौली – राजकुमार पुरोहित
- पोखरी – हरक सिंह नेगी
- ज्योतिर्मठ – रामचंद्र गौड़
- नंदा नगर – समीर मिश्रा
- नारायणबगड़ – रघुवीर सिंह बिष्ट
- थराली – गजेंद्र सिंह रावत
- देवल – विनोद नेगी
- गैरसैंण – कृष्ण मणि थपलियाल
- कर्णप्रयाग – विक्रम भंडारी
रुद्रप्रयाग, टिहरी, और देहरादून ज़िलों में:
- अगस्त्यमुनि – रमेश गड़िया
- ऊखीमठ – वाचस्पति सेमवाल
- जखोली – रमेश मैखुरी
- भिलंगना – अतर सिंह तोमर
- कीर्तिनगर – विनोद रतूड़ी
- देवप्रयाग – जोत सिंह बिष्ट
- नरेंद्रनगर – रविंद्र राणा
- प्रतापनगर – महावीर सिंह रांगड़
- जाखणीधार – सुभाष रमोला
- चंबा – दिनेश धने
- थौलधार – विनोद सुयाल
- जौनपुर – खेम सिंह चौहान
- देहरादून में: कालसी – दिगंबर नेगी, चकराता – भुवन विक्रम डबराल, विकासनगर – यशपाल नेगी, सहसपुर – संजय गुप्ता, रायपुर – ओमवीर राघव, डोईवाला – नलिन भट्ट
पौड़ी ज़िले के प्रमुख ब्लॉकों में:
- ऋषिकेश – ऋषि कंडवाल
- कोट – वीरेंद्र रावत
- क्लजीखाल – सुधीर जोशी
- खिर्सू – मीरा रतूड़ी
- थलीसैंण – सुषमा रावत
- पाबो – यशपाल बेनाम
- पोखड़ा – जगमोहन रावत
- एकेश्वर – विकास कुकरेती
- बीरोंखाल – गिरीश पैन्यूली
- यमकेश्वर – मुकेश कोली
- द्वारीखाल – शमशेर सिंह पुंडीर
- दुगड्डा – संदीप गुप्ता
- नैनीडांडा – महावीर कुकरेती
- जहरीखाल – उमेश त्रिपाठी
- रिखणीखाल – राजेंद्र अन्थवाल
पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत और नैनीताल ज़िलों में:
- धारचूला – धन सिंह धामी
- मुनस्यारी – अशोक नबियाल
- मुनकोट – गणेश भंडारी
- डीडीहाट – राजेंद्र सिंह रावत
- कनालीछीना – राकेश देवाल
- पिथौरागढ़ – भूपेश पंत
- बेरीनाग – बसंत जोशी
- गंगोलीहाट – ललित पंत
- कपकोट – इंद्र सिंह फरस्वाण
- बागेश्वर – देवेंद्र गोस्वामी
- गरुड़ – शिव सिंह बिष्ट
- द्वाराहाट – अनिल शाही
- चौखुटिया – पूरन सांगला
- सल्ट – प्रेम शर्मा
- स्याल्दे – सुरेंद्र मनराल
- ताड़ीखेत – पूरन चंद नैनवाल
- भिकियासैंण – सुभाष पांडे
- ताकुला – अरविंद बिष्ट
- भैंसियाछाना – रमेश बहुगुणा
- हवालबाग – गौरव पांडे
- धौलादेवी – रवि रौतेला
- लमगड़ा – ललित लटवाल
- बाराकोट – श्याम नारायण पांडे
- पाटी – सतीश पांडे
- लोहाघाट – शंकर पांडे
- चंपावत – शंकर कोरंगा
नैनीताल और ऊधमसिंहनगर ज़िलों में:
- धारी – दीपक मेहरा
- ओखलकांडा – चंदन सिंह बिष्ट
- रामगढ़ – मोहन पाल
- भीमताल – प्रदीप जनौटी
- बेतालघाट – देवेंद्र ढेला
- हल्द्वानी – गोपाल रावत
- कोटाबाग – तरुण बंसल
- रामनगर – गुंजन सुखीजा
- जसपुर – सरदार मंजीत सिंह
- बाजपुर – राम मेहरोत्रा
- काशीपुर – विवेक सक्सेना
- गदरपुर – प्रदीप बिष्ट
- रुद्रपुर – दिनेश आर्य
- सितारगंज – दान सिंह रावत
- खटीमा – उत्तम दत्ता