पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result
Home पर्वतजन

हाईकोर्ट की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश ने संभाला कार्यभार।कहा पहाड़ के जरूरतमंदों को आसान न्याय दिलाना प्राथमिकता।

February 12, 2024
in पर्वतजन
ShareShareShare
Advertisement
ADVERTISEMENT

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड उच्च न्यायालय की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश ने फुल कोर्ट रैफरेंस के साथ ही आज कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इस मौके पर रजिस्ट्रार जर्नल ने प्रोसिडिंग शुरू करने की अनुमाती मांगी और महाधिवक्ता के साथ उच्च न्यायालय बार के अध्यक्ष ने उनका स्वागत किया। वरिष्ठ न्यायमूर्ति मंनोज तिवारी ने न्यायालय में मौजूद सभी लोगों का स्वागत किया।
नैनीताल स्थित उच्च न्यायालय में आज हरयाणा उच्च न्यायालय से ट्रांसफर होकर पहुंची महिला मुख्य न्यायाधीश ऋतु बाहरी ने मुख्य न्यायाधीश के पद पर कार्यभार संभाल लिया है। 1962 में हरयाणा में जन्मी ऋतु की पारिवारिक पृष्ठभूमि अधिवक्ता परिवार से रही है। चंडीगढ़ से शिक्षा ग्रहण करी उन्होंने वकालत की और वहीं उच्च न्यायालय में प्रेक्टिस शुरू कर दी। ऋतु, हरयाणा हाईकोर्ट की महाधिवक्ता और फिर 16 अगस्त 2010 को वहीं न्यायाधीश बनी। पिछले वर्ष वो मुख्य न्यायाधीश के रूप में एलिवेट हुई थी। ऋतु ने देहरादून में राज्यपाल के सम्मुख पद और गोपनीयता की शपथ ली। उन्होंने आज डायस से अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कहा कि वो खुले दिमाग से काम करेंगी और इस न्यायालय के युवा अधिवक्ताओं को नए सुझावों के साथ आमंत्रित कर उसपर विचार करेंगी। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि विषम पहाड़ी क्षेत्रों में जरूरतमंदों को आसान न्याय देने के लिए तरीकों पर विचार किये जा रहे हैं।
उच्च न्यायालय बार के अध्यक्ष डी.सी.एस.रावत ने उन्हें कहा कि राज्य में महिला शसक्तीकरण का दौर है। राज्य में पहली महिला मुख्य सचिव के साथ जिलाधिकारी भी महिला हैं। अब मुख्य न्यायाधीश भी महिला ने से ये शक्ति और भी बढ़ गई है। महाधिवक्ता एस.एन.बाबुलकर ने भी मुख्य न्यायाधीश का स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं। डायस पर वरिष्ठ व्यायाधीश मंनोज कुमार तिवाड़ी, न्यायमूर्ति रविन्द्र मैठाणी, न्यायमूर्ति आलोक कुमार वर्मा, न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल, न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित और न्यायमूर्ति विवेक भारती शर्मा के साथ रजिस्ट्रार जर्नल आशीष नैथानी व अन्य मौजूद रहे। इस मौके पर पूर्व न्यायाधीश यू.सी.ध्यानी, आलोक सिंह, बी.एस.वर्मा, राजेश टंडन, सी.एस.सी.चंद्रशेखर सिंह रावत, वरिष्ठ न्यायाधीश अवतार सिंह रावत, देवेंद्र पाटनी, मो.सय्यद मून, गौरव अधिकारी, विनय कुमार समेत डी.आई.जी.योगेंद्र सिंह रावत, जिलाधिकारी वंदना सिंह, एस.एस.पी.प्रह्लाद सिंह मीणा, एस.डी.एम.प्रमोद कुमार आदि उपस्थित रहे।


Previous Post

बड़ी खबर : धोखाधड़ी और फर्जीवाड़े के आरोप मे घिरी विवादित मशरूम गर्ल गिरफ्तार

Next Post

हल्द्वानी हिंसा : डीएम ने सभी लाइसेंस किए निरस्त ।जमा करने के दिए आदेश

Next Post

हल्द्वानी हिंसा : डीएम ने सभी लाइसेंस किए निरस्त ।जमा करने के दिए आदेश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • दर्दनाक हादसा: खाई में गिरी मैक्स। 8 की मौत, दो स्कूली बच्चे भी शामिल..
  • एक्शन : आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कुलपति, सचिव समेत कई का वेतन रोका..
  • एक्शन: मां-बेटे को बंदूक से डराता था पिता।डीएम से लगाई गुहार,लाइसेंस सस्पेंड..
  • हाईकोर्ट न्यूज: दून की नदियों, जल स्रोतों और पर्यावरण पर मंडरा रहा खतरा। सरकार से मांगी रिपोर्ट..
  • बड़ी खबर: देर रात यूनिवर्सिटी छात्रों ने किया हुड़दंग। पुलिस ने सिखाया सबक ..
  • इनश्योरेंस
  • उत्तराखंड
  • ऋृण
  • निवेश
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • हेल्थ
July 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  
« Jun    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!