बड़ी खबर : धोखाधड़ी और फर्जीवाड़े के आरोप मे घिरी विवादित मशरूम गर्ल गिरफ्तार

रुद्रप्रयाग जनपद मूल निवासी और मशरूम उत्पादन के क्षेत्र में कई पुरस्कारों से नवाजी गई विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पैसा कमाने का लालच देकर लंबे समय से धोखाधड़ी और फर्जीवाड़े के आरोप मे घिरी यह महिला अब पुलिस हिरासत में है। लगातार वित्तीय आरोप सहित गंभीर मामलों […]

रुद्रप्रयाग जनपद मूल निवासी और मशरूम उत्पादन के क्षेत्र में कई पुरस्कारों से नवाजी गई विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पैसा कमाने का लालच देकर लंबे समय से धोखाधड़ी और फर्जीवाड़े के आरोप मे घिरी यह महिला अब पुलिस हिरासत में है।

लगातार वित्तीय आरोप सहित गंभीर मामलों में चर्चा का विषय बनी दिव्या रावत पर लोगो के पैसे हड़पना, डराना-धमकाना सहित मारपीट के कई संगीन गंभीर आरोप लग चुके हैं। 

इसके विरुद्ध मिल रही लगातार लंबी शिकायतों के बाद से वह पुलिस की रडार पर चल रही थी। 

बहरहाल धोखाधड़ी और फर्जीवाड़े के मामलों में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया है और अन्य आरोप मे दिव्या रावत पर धाराएं और बढ़ सकती हैं।

Also Read This

हाईकोर्ट ब्रेकिंग : मुख्य अभियंता को माना अवमानना के दोषी, दिया ये आदेश

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-ऊत्तराखण्ड उच्च न्यायालय ने अवमानना के आरोपी मुख्य अभियंता संजय कुमार पाठक को जानबूझकर आज्ञा का उल्लंघन करने का अपराधी माना। न्यायालय...

हादसा : बाइक और डंपर की जोरदार भिड़ंत, एक युवक की मौत, दूसरा घायल

ब्रह्मखाल( उत्तरकाशी) 09 अगस्त 2026/नीरज उत्तराखंडी  उत्तरकाशी जनपद के ब्रह्मखाल क्षेत्र में रविवार को शिवगुफा के समीप बाइक और डंपर की आमने-सामने टक्कर हो गई।...

Related Posts