पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result

Home पर्वतजन

विश्व पर्यावरण दिवस पर राजभवन और न्यायालय से शहर की सड़कों तक जागरूकता कार्यक्रम।

June 5, 2024
in पर्वतजन
ShareShareShare
Advertisement
ADVERTISEMENT

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज नैनीताल में जगह जगह पर्यावरण संवर्धन और संरक्षण को लेकर कार्यक्रम हुए। राजभवन में राज्यपाल ले.जनरल(से.नि.)गुरमीत सिंह ने औषधीय गुणों से भरपूर ‘जिन्को बाइलोबा’ पौधा रोपा। इसके अलावा जिला एवं सत्र न्यायधीश सुबीर कुमार ने न्यायालय परिसर में स्वच्छता अभियान, पौधारोपण और श्रमदान किया।
पर्यावरण के प्रति जागरूक शहर नैनीताल में आज जगह जगह पर्यावरण को सुरक्षित रखने और पौधे लगाकर पर्यावरण बचाने के लिए अभियान चलाया। इसमें, राजभवन परिसर में राज्यपाल ने एक कार्यक्रम में देव संस्कृति विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ.चिन्मय पंडया के साथ मिलकर राजभवन परिसर में पौधरोपण किया। राज्यपाल ने इस अवसर पर कहा कि हम सभी को पर्यावरण के संरक्षण-संवर्धन का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने अधिक से अधिक पेड़ लगाकर पर्यावरण को सुरक्षित रखने पर जोर दिया। उन्होंने ये भी कहा कि पेड़ लगाने के साथ-साथ उसकी देखभाल करना भी उतना ही जरूरी है। इसके अलावा जिला न्यायालय परिसर में जिला जज सुबीर कुमार ने ए.डी.जे.फर्स्ट राहुल गर्ग, सी.जे.एम.के साथ अन्य जजों और स्टाफ की मौजूदगी में स्वच्छता अभियान चलाया, पौधारोपण और श्रमदान भी किया। इसके साथ ही शहर में आज संत चैरिटेबल फाउंडेशन(एस.एन.सी.एफ.)के 500 सदस्यों ने नगर पालिका के साथ मिलकर शहर के अलग अलग हिस्सों में वृहद स्वच्छता अभियान चलाया। उन्होंने शहर से टनों कूड़ा निकालकर उसे उचित जगह निस्तारित किया।


Previous Post

सहस्त्रताल रेस्क्यू अभियान : चार बचे सदस्यों की खोज के लिए युद्ध स्तर पर रेस्क्यू अभियान जारी। पढ़िए…

Next Post

दर्दनाक हादसा : गहरी खाई में गिरी अनियंत्रित जीप। पांच की मौत ...

Next Post

दर्दनाक हादसा : गहरी खाई में गिरी अनियंत्रित जीप। पांच की मौत ...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • टेंडर घोटाले से हड़कंप — कृषि विभाग को रद्द करना पड़ा करोड़ों रुपये का कृषि मेला
  • उत्तराखंड में पहली बार आयोजित हो रही वूमेन मल्टी डे चैलेंजर्स ट्रॉफी, चार टीमों की शानदार टक्कर शुरू
  • बड़ी खबर: उत्तराखंड में उपभोक्ता आयोग बेहाल। 4 अध्यक्ष संभाल रहे 13 जिलों का काम
  • दुखद: लापता नाबालिग का शव नैनीझील से बरामद..
  • बड़ी खबर: बदरीनाथ से लौट रही 42 तीर्थयात्रियों से भरी बस में लगी आग।  टला बड़ा हादसा..
  • Highcourt
  • इनश्योरेंस
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • ऋृण
  • निवेश
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • हेल्थ
June 2025
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« May    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!