विश्व पर्यावरण दिवस पर राजभवन और न्यायालय से शहर की सड़कों तक जागरूकता कार्यक्रम।

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज नैनीताल में जगह जगह पर्यावरण संवर्धन और संरक्षण को लेकर कार्यक्रम हुए। राजभवन में राज्यपाल ले.जनरल(से.नि.)गुरमीत सिंह ने औषधीय गुणों से भरपूर ‘जिन्को बाइलोबा’ पौधा रोपा। इसके अलावा जिला एवं सत्र न्यायधीश सुबीर कुमार ने न्यायालय परिसर में स्वच्छता अभियान, पौधारोपण और श्रमदान किया।
पर्यावरण के प्रति जागरूक शहर नैनीताल में आज जगह जगह पर्यावरण को सुरक्षित रखने और पौधे लगाकर पर्यावरण बचाने के लिए अभियान चलाया। इसमें, राजभवन परिसर में राज्यपाल ने एक कार्यक्रम में देव संस्कृति विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ.चिन्मय पंडया के साथ मिलकर राजभवन परिसर में पौधरोपण किया। राज्यपाल ने इस अवसर पर कहा कि हम सभी को पर्यावरण के संरक्षण-संवर्धन का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने अधिक से अधिक पेड़ लगाकर पर्यावरण को सुरक्षित रखने पर जोर दिया। उन्होंने ये भी कहा कि पेड़ लगाने के साथ-साथ उसकी देखभाल करना भी उतना ही जरूरी है। इसके अलावा जिला न्यायालय परिसर में जिला जज सुबीर कुमार ने ए.डी.जे.फर्स्ट राहुल गर्ग, सी.जे.एम.के साथ अन्य जजों और स्टाफ की मौजूदगी में स्वच्छता अभियान चलाया, पौधारोपण और श्रमदान भी किया। इसके साथ ही शहर में आज संत चैरिटेबल फाउंडेशन(एस.एन.सी.एफ.)के 500 सदस्यों ने नगर पालिका के साथ मिलकर शहर के अलग अलग हिस्सों में वृहद स्वच्छता अभियान चलाया। उन्होंने शहर से टनों कूड़ा निकालकर उसे उचित जगह निस्तारित किया।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts