बड़ी खबर: ग्राम प्रधान ने ब्लॉक प्रमुख पर लगाया जान से मारने की धमकी देने का आरोप

अनुज नेगी पौड़ी।जनपद पौड़ी के कल्जीखाल ब्लॉक के ग्राम सभा बेंडगांव के ग्राम प्रधान ने ब्लॉक प्रमुख कल्जीखाल के पति व  द्वारीखाल ब्लॉक प्रमुख महेन्द्र राणा पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।वहीं ग्राम प्रधान ने जिलाधिकारी पौड़ी को लिखित शिकायत कर कार्यवाही की मांग की है। दअरसल 27 फरवरी को […]

अनुज नेगी

पौड़ी।जनपद पौड़ी के कल्जीखाल ब्लॉक के ग्राम सभा बेंडगांव के ग्राम प्रधान ने ब्लॉक प्रमुख कल्जीखाल के पति व  द्वारीखाल ब्लॉक प्रमुख महेन्द्र राणा पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।वहीं ग्राम प्रधान ने जिलाधिकारी पौड़ी को लिखित शिकायत कर कार्यवाही की मांग की है।

दअरसल 27 फरवरी को कल्जीखाल ब्लॉक में बीडीसी बैठक का आयोजन किया गया था,जिसमे बेंडगांव के ग्राम प्रधान प्रमोद रावत ने कहा कि कब मैने बीडीसी सदन में   पीएमजीएसवाई सड़को के कार्यो को लेकर सदन में चर्चा के लिए सवाल उठाए तो इस दौरान सदन में मौजूद प्रमुख पति व द्वारीखाल ब्लॉक प्रमुख महेंद्र राणा ने आवश्यक हस्तक्षेप करते हुए मुझे सदन से बाहर करने और जान से मारने की धमकी दे दी।

वहीं ग्राम प्रधान ने प्रमुख के खिलाफ जिलाधिकारी को शिकायत की ,इस मामले में जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने सीडीओ को मामले की जांच सौपकर जल्द ही रिपोर्ट देने के निर्देश दिए है।

आपको बातादें महेंद्र राणा वर्तमान में द्वारीखाल ब्लॉक के ब्लॉक प्रमुख है,और उनकी धर्मपत्नी बीना राणा कल्जीखाल ब्लॉक के ब्लॉक प्रमुख है।

वहीं जब हमने  ब्लॉक प्रमुख द्वारीखाल महेंद्र राणा से उनका पक्ष जानना चाह तो उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधान पर सात लाख की वितीय अनियमितता व गबन के आरोप सिद्ध हुए है। जिससे कारण ग्राम प्रधान बौखला गया है,और मुझ पर बेबुनियाद आरोप लगा कर मेरी छवि को धुमिल करने की कोशिश कर रहा है।

Also Read This

क्राइम: महिला जज के अपहरण की कोशिश, अभद्रता में रैपीडो राइडर पर मुकदमा। हुआ गिरफ्तार

देहरादून: राजधानी देहरादून में एक महिला न्यायिक अधिकारी ने रैपिडो चालक पर अभद्रता करने, धमकी देने और अपहरण की कोशिश करने के गंभीर आरोप...

GST विभाग का बड़ा एक्शन: 7 फार्मा कंपनियों पर छापा, ₹3.08 करोड़ सरकारी खजाने में जमा

Haridwar News: उत्तराखंड में कर चोरी और इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) के कथित दुरुपयोग के मामलों में राज्य कर विभाग ने बड़ी कार्रवाई की...

Related Posts