ब्रेकिंग: दून में कल भी बंद रहेगें सभी स्कूल..

देहरादून जिले में शुक्रवार के बाद शनिवार को भी 12वीं कक्षा तक स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। जिलाधिकारी सोनिका ने यह आदेश मौसम विज्ञान विभाग के भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए यह आदेश जारी किया है।  जिलाधिकारी सोनिका के आदेश के मुताबिक मौसम विभाग ने भारी वर्षा के साथ ही गर्जन […]

देहरादून जिले में शुक्रवार के बाद शनिवार को भी 12वीं कक्षा तक स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। जिलाधिकारी सोनिका ने यह आदेश मौसम विज्ञान विभाग के भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए यह आदेश जारी किया है। 

जिलाधिकारी सोनिका के आदेश के मुताबिक मौसम विभाग ने भारी वर्षा के साथ ही गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका व्यक्त की है। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों के साथ ही कक्षा 12 तक के छात्रों के लिए 27 जुलाई शनिवार को अवकाश घोषित किया गया है। आदेश के अनुपालन की जिम्मेदारी मुख्य शिक्षा अधिकारी के साथ ही जिला कार्यक्रम अधिकारी को दी गई है।

जिलाधिकारी सोनिका के मुताबिक मौसम विभाग की चेतावनी को जरा भी हल्के में नहीं लिया जा सकता। क्योंकि, सरकारी व्यवस्था की यही जिम्मेदारी भी है कि प्रत्येक सूचना के प्रति गंभीरता दिखाई जाए। जिला प्रशासन के लिए स्कूली बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है। बच्चों को मौसम के चलते किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए मौसम विभाग के प्रत्येक अलर्ट को गंभीरता से लिया जाता है।

Also Read This

बड़ी खबर: सरकारी संपत्तियां निजी हाथों में देने का दावा। कांग्रेस का BJP पर हमला

रुद्रप्रयाग। रिपोर्ट - जयप्रकाश नौगाई उत्तराखंड में सरकारी जमीन और संपत्तियों को निजी हाथों में दिए जाने के मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार...

हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो पिकअप। एक की मौत, 11 घायल

मोरी/उत्तरकाशी, 15 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी तहसील मोरी के ग्राम खन्यासणी मोटर मार्ग पर मंगलवार शाम एक बोलेरो पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी...

Related Posts