नैनीताल के जी.आई.सी.में 4 ताले तोड़कर बहुमूल्य उपकरण गायब। पुलिस जांच में जुटी।

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड में नैनीताल के शहीद मेजर राजेश अधिकारी राजकीय इंटर विद्यालय में 4 दरवाजों के ताले तोड़कर बहुमूल्य सामान चोरी हो गया है। शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।नैनीताल में तल्लीताल स्थित शहीद मेजर राजेश अधिकारी राजकीय इंटर विद्यालय(जी.आई.सी.)में जब आज सवेरे शिक्षक और स्टाफ पहुंचे तो उन्हें स्कूल […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड में नैनीताल के शहीद मेजर राजेश अधिकारी राजकीय इंटर विद्यालय में 4 दरवाजों के ताले तोड़कर बहुमूल्य सामान चोरी हो गया है। शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
नैनीताल में तल्लीताल स्थित शहीद मेजर राजेश अधिकारी राजकीय इंटर विद्यालय(जी.आई.सी.)में जब आज सवेरे शिक्षक और स्टाफ पहुंचे तो उन्हें स्कूल कार्यालय, भौतिक विज्ञान प्रयोगशाला, कक्षा 12, मिड डे मील कक्ष और चैनल गेट के ताले टूटे मिले। अंदर देखने पर वहां से बहुमूल्य उपकरण जैसे सी.पी.यू, माइक्रोस्कोप, प्रोजेक्टर, फर्नीचर और विद्यालय समायोजन के समय इन कमरों में रखी अन्य सामग्री भी नहीं मिली। स्कूल के प्रधानाध्यापक राजेन्द्र सिंह अधिकारी ने बताया की स्कूल के ही परिचारक ने बुधवार शाम को स्कूल बन्द होने के बाद सभी कक्षों और मुख्य चैनल गेट में ठीक से ताले लगाए थे। लेकिन गुरुवार को ईद का अवकाश होने के बाद आज सवेरे जब स्कूल खोला गया तो ये हालात मिले। स्कूल में चौकीदार की व्यवस्था नहीं है। नीचे के कक्षों को खाली कर उनका सामान ऊपर के कक्षों में रखा गया है। उन्होंने सामान चोरी की शिकायत तल्लीताल थाने में करने के साथ शिकायतपत्र की एक कॉपी नैनीताल के मुख्य शिक्षा अधिकारी को भी दी है। पुलिस जांच में जुट गई है, सी.सी.टी.वी.खंगाले जा रहे है।

Also Read This

बड़ी खबर: यमुनोत्री धाम में 60 लाख की आय, फिर भी सुविधाओं पर सवाल

7.20 लाख श्रद्धालु पहुंचे, बढ़ी आमदनी और भीड़ के बीच जानकीचट्टी–यमुनोत्री मार्ग की बदहाली बनी चुनौतीरिपोर्ट -नीरज उत्तराखंडी बड़कोट/उत्तरकाशी, 19 सितंबर। यमुनोत्री धाम में...

बदहाली : 13 साल से सड़क अधूरी, 6 साल से पुल गायब; डंडी-कंडी पर बीमार

मोरी/उत्तरकाशी। 18 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी सीमांत विकासखंड मोरी के दूरस्थ लिवाड़ी गांव में सड़क सुविधा की बदहाली एक बार फिर सामने आई है। 21 वर्षीय...

Related Posts