देहरादून, 6 जून 2025।
विद्यालयी शिक्षा में शैक्षिक गुणवत्ता और प्रबंधन को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा महानिदेशालय ने राज्य के विभिन्न जनपदों में केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के सुचारु संचालन हेतु नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की है।
इस संबंध में महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा, अभिषेक रूहेला द्वारा आदेश संख्या 46/अकादमिक/2025-26 के अंतर्गत यह नियुक्तियाँ की गई हैं।
यह अधिकारी 7 जून से 10 जून 2025 तक संबंधित जनपदों का भ्रमण कर कलस्टर विद्यालयों की समीक्षा करेंगे और योजनाओं की प्रगति व आगामी कार्ययोजना के संबंध में माध्यमिक शिक्षा निदेशालय को रिपोर्ट सौंपेंगे।
नामित नोडल अधिकारियों की सूची इस प्रकार है:
क्र.सं. | जनपद | नोडल अधिकारी का नाम और पद |
---|---|---|
1 | पिथौरागढ़ | श्रीमती बन्दना गर्त्याल, निदेशक, अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण |
2 | अल्मोड़ा | कुलदीप गैरोला, संयुक्त निदेशक, एमडीएम |
3 | चंपावत | शैलेन्द्र चौहान, उप निदेशक, प्रारंभिक शिक्षा |
4 | बागेश्वर | आनन्द भारद्वाज, संयुक्त निदेशक, माध्यमिक शिक्षा निदेशालय |
5 | ऊधमसिंह नगर | विनोद सेमल्टी, सचिव, उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद, रामनगर |
6 | नैनीताल | गजेन्द्र सिंह सोन, अपर निदेशक, माध्यमिक शिक्षा, कुमाऊँ मंडल |
7 | उत्तरकाशी | जे.पी. काला, उप निदेशक, माध्यमिक शिक्षा |
8 | रुद्रप्रयाग | अजय नौडियाल, निदेशक, माध्यमिक शिक्षा |
9 | पौड़ी | श्रीमती कंचन देवराड़ी, अपर निदेशक, माध्यमिक शिक्षा, गढ़वाल मंडल |
10 | देहरादून | पदमेन्द्र सकलानी, अपर निदेशक, विद्यालयी शिक्षा महानिदेशालय |
11 | टिहरी | डॉ. मुकुल कुमार सती, निदेशक, माध्यमिक शिक्षा निदेशालय |
12 | चमोली | श्रीमती कमला बडवाल, संयुक्त निदेशक, प्रारंभिक शिक्षा |
13 | हरिद्वार | बृजमोहन सिंह रावत, अपर सचिव, विद्यालयी शिक्षा परिषद, रामनगर |
उद्देश्य और निर्देश:
- नोडल अधिकारी निर्धारित अवधि में संबंधित जनपदों का भ्रमण कर कलस्टर विद्यालयों की व्यवस्थाओं की समीक्षा करेंगे।
- केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए अद्यतन कार्यवाही और भावी कार्ययोजना की रिपोर्ट तैयार करेंगे।
- यह रिपोर्ट 11 जून 2025 तक निदेशक माध्यमिक शिक्षा, उत्तराखंड को अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करनी होगी।