बड़ी खबर: बस अड्डे के शौचालय में महिला ने दिया शिशु को जन्म। मचा हड़कंप ..

ऋषिकेश/श्रीनगर। श्रीनगर-कर्णप्रयाग बस अड्डे के शौचालय में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक 21 वर्षीय महिला ने अचानक शौचालय में शिशु को जन्म दे दिया। गनीमत रही कि मौके पर तैनात स्वास्थ्य विभाग की टीम ने समय पर पहुंचकर सूझबूझ से जच्चा और बच्चा दोनों की जान बचा ली। यह घटना तब की हैं […]

ऋषिकेश/श्रीनगर। श्रीनगर-कर्णप्रयाग बस अड्डे के शौचालय में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक 21 वर्षीय महिला ने अचानक शौचालय में शिशु को जन्म दे दिया।

गनीमत रही कि मौके पर तैनात स्वास्थ्य विभाग की टीम ने समय पर पहुंचकर सूझबूझ से जच्चा और बच्चा दोनों की जान बचा ली।

यह घटना तब की हैं जब नेपाली मूल की महिला अपने परिवार के साथ हिमाचल की ओर मजदूरी के सिलसिले में जा रही थीं। यह परिवार मूल रूप से कर्णप्रयाग के ब्राड़ी सेन क्षेत्र में मजदूरी करता है। यात्रा के दौरान जब बस कुछ देर के लिए श्रीनगर-कर्णप्रयाग बस अड्डे पर रुकी, तो ज्योति शौचालय गईं। तभी अचानक उनकी चीख-पुकार सुनाई दी, जिससे अफरा-तफरी मच गई।

शोर सुनते ही आस-पास मौजूद लोग और महिला के परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे। इसी दौरान आईएसबीटी में तैनात स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए तत्काल मौके पर पहुंचकर प्रसव में मदद की। टीम में मौजूद चिकित्सक और फार्मासिस्टों की तत्परता व दक्षता से सुरक्षित प्रसव कराया गया।

इसके बाद जच्चा और बच्चा दोनों को एंबुलेंस सेवा 108 के माध्यम से राजकीय जिला चिकित्सालय श्रीनगर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों की हालत स्थिर बताई है।

Also Read This

दुःखद-नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी का निधन

हल्द्वानी। नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के आकस्मिक निधन से पत्रकारिता जगत, सूचना विभाग और प्रशासनिक महकमे में शोक की लहर...

बड़ी खबर : अपराधियों पर डीएम का शिकंजा, दो आरोपी छह माह के लिए जिला बदर

रिपोर्ट-कमल जगातीनैनीताल जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त दो आरोपियों के खिलाफ...

Related Posts