पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result

Home पर्वतजन

गुड न्यूज़ : उत्तराखंड का एक और लाल बना बीएसएफ का महानिरीक्षक 

August 25, 2019
in पर्वतजन
ShareShareShare
उत्तराखंड के अल्मोड़ा में जन्मे आरपी सनवाल को सीमा सुरक्षा बल का महानिरीक्षक बनाया गया है। श्री सनवाल का जन्म लमगड़ा तहसील के धूरा गांव मे हुआ है। आर पी सनवाल ने 1984 में सीमा सुरक्षा बल ज्वाइन किया था और 35 वर्षों की इस सेवा के दौरान उन्होंने देश की कई महत्वपूर्ण चुनौतियों पर विजय प्राप्त की।
35 वर्ष मे कई रिकार्ड 
 पश्चिमी बंगाल में गोरखा समस्या, बिहार झारखंड में नक्सल समस्या के साथ ही जम्मू कश्मीर तथा त्रिपुरा में सक्रिय उग्रवादी आंदोलनों का सफाया करने में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
 गुजरात में रिजर्व पुलिस द्वारा हड़ताल किए जाने पर उन्हीं को इस समस्या से निपटने के लिए लगाया गया और उन्होंने इसे बखूबी काबू भी किया।
प्रशिक्षित पर्वतारोही और कुशल कमांडो
आरपी सनवाल एक प्रशिक्षित पर्वतारोही भी हैं। श्री सनवाल ने माउंटेनियरिंग का बेसिक और एडवांस दोनों कोर्स किए हुए हैं उन्होंने बीएसएफ के पर्वतारोहण अभियान के अंतर्गत हरदेवल और त्रिशूल पर्वत की भी चढ़ाई की है। वह एक क्वालिफाइड कमांडो भी रहे हैं और उन्हें ब्लैक कैट कमांडो एनएसजी के साथ भी सेवा करने का अवसर मिला है।
 कई जटिल मोर्चों पर सफलतापूर्वक खुद को साबित करने के कारण उन्हें तमाम प्रशस्ति पत्र, राष्ट्रपति द्वारा पुलिस पदक आदि से भी सम्मानित किया गया है।
 आरपी सनवाल इससे पहले मुख्यालय मिजोरम एवं कछार फ्रंटियर सीमा सुरक्षा बल सहित मासिमपुर परिसर के सबसे वरिष्ठ उपमहानिरीक्षक के साथ साथ प्रधान स्टाफ अधिकारी के पद पर भी तैनात थे।
 बीएसएफ महानिरीक्षक के पद पर उनकी पदोन्नति से उत्तराखंड में भी खुशी की लहर है।

Previous Post

एक्सक्लूसिव : कौन चलवा रहा यह जुगाड़?? RTO या पुलिस??

Next Post

RTI खुलासा : वर्ष 2013 से अब तक टूट गये PWD के 197 पुल। जीरो टोलरेंस गुल

Next Post

RTI खुलासा : वर्ष 2013 से अब तक टूट गये PWD के 197 पुल। जीरो टोलरेंस गुल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • बिग ब्रेकिंग: कैबिनेट के महत्वपूर्ण फ़ैसले..
  • उत्तराखंड में मौसम का बदला मिजाज: पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश के आसार। मैदानों में उमस से लोग परेशान
  • एसजीआरआर एजुकेशन मिशन की शिक्षक चयन प्रक्रिया शुरू, उत्तर भारत से 5000 से अधिक अभ्यर्थियों ने लिया भाग
  • प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर लगाम: केवल संचालन खर्च तक ही वसूली की अनुमति। अतिरिक्त फीस लौटाने के निर्देश
  • ब्रेकिंग: त्रिकाल शराब ब्रांड पर आबकारी विभाग सख्त, लगाया बैन
  • Highcourt
  • इनश्योरेंस
  • उत्तराखंड
  • ऋृण
  • निवेश
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • हेल्थ
May 2025
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Apr    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!