सावधान: अगले 24 घंटे में इन जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना..

देहरादून। उत्तराखंड में लगातार मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ हैं। लगातार हो रही बारिश के बीच मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग की चेतावनी के अनुसार, राज्य के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। इन जिलों में भारी बारिश का खतरा मौसम […]

देहरादून। उत्तराखंड में लगातार मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ हैं। लगातार हो रही बारिश के बीच मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग की चेतावनी के अनुसार, राज्य के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है।

इन जिलों में भारी बारिश का खतरा
मौसम विभाग ने बताया कि बागेश्वर, चंपावत, देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल और उधम सिंह नगर में अगले 24 घंटे के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।

यात्रियों और स्थानीय लोगों के लिए हिदायतें
विभाग ने लोगों से अपील की है कि बारिश के दौरान नदी-नालों के किनारे न जाएं और आवश्यक न हो तो पर्वतीय इलाकों की यात्रा से बचें। तेज बारिश के चलते भूस्खलन, जलभराव और सड़क बाधित होने जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।

Also Read This

उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्य ने पति पर लगाए गंभीर आरोप, FIR दर्ज; हत्या की साजिश का भी दावा

देहरादून: उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने अपने पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ जालसाजी, मारपीट, जातिसूचक शब्द कहने और जान से मारने...

अंकिता भंडारी केस: AAP का CBI कार्यालय पर प्रदर्शन, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति पर उठाए सवाल

देहरादून: अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) उत्तराखंड ने 15 अक्टूबर को देहरादून में सीबीआई कार्यालय पहुंचकर...

Related Posts