दुखद : सुषमा स्वराज का निधन

पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का निधन हो गया। उनको आज दिल्ली के एम्स अस्पताल में बेहद गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह लंबे समय से बीमार थी। उन्हें हार्टअटैक की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सुषमा स्वराज के पति और उनके परिजन उनके साथ अस्पताल में […]

पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का निधन हो गया। उनको आज दिल्ली के एम्स अस्पताल में बेहद गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह लंबे समय से बीमार थी। उन्हें हार्टअटैक की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सुषमा स्वराज के पति और उनके परिजन उनके साथ अस्पताल में मौजूद है।
5 डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही थी और उन्हें देखने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन तथा नितिन गडकरी जी थोड़ी देर पहले आए हैं।
गौरतलब है कि 3 घंटे पहले ही सुषमा स्वराज ने जम्मू कश्मीर पर कड़े फैसले को लेकर प्रधानमंत्री की तारीफ की थी।
 सुषमा स्वराज वर्ष 2009 में भारत की भारतीय जनता पार्टी द्वारा संसद में विपक्ष के नेता चुनी गई थी। वह पहले भी केंद्रीय मंत्रिमंडल में रह चुकी हैं तथा दिल्ली की मुख्यमंत्री भी रही।
 14 जनवरी 1952 को जन्मी सुषमा स्वराज 67 वर्ष की थी। सुषमा स्वराज टि्वटर और फेसबुक पर काफी सक्रिय रहती थी तथा विदेश मंत्री के रूप में उनका कार्यकाल काफी यादगार रहा।
 इस बार सुषमा स्वराज मोदी कैबिनेट में शामिल नहीं हुई थी, संभवत सुषमा स्वराज की बीमारी के कारण उन्हें कैबिनेट से दूर रखा गया था।

Also Read This

दूषित पानी का कहर : पीलिया की चपेट में 20 से ज्यादा स्कूली बच्चे,कई गांवों में बीमार पड़े लोग

नैनीताल: स्टोरी कमल जगाती उत्तराखंड के नैनीताल से लगे ग्रामीण इलाकों में दूषित पेयजल की शिकायतों ने चिंता बढ़ा दी है। वीरभट्टी, छिंडां मल्ला, गांजा,...

बड़ी खबर : रास्ते में ग्रामीण को मिले डीएम, समस्या सुन तुरंत सम्बंधित अधिकारियों को दिए निर्देश 

होम स्टे एवं ट्रेकिंग ट्रैक्शन योजना के अनुदान से जुड़ा मामला, बैंक और पर्यटन विभाग को औपचारिकताएं शीघ्र पूरी करने के निर्देशउत्तरकाशी, 12...

Related Posts