पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

RTI खुलासा : उत्तराखंड के राज्य सभा सांसदों की 92 प्रतिशत सांसद निधि खर्च होने को शेष

March 21, 2024
in उत्तराखंड
RTI खुलासा : उत्तराखंड के राज्य सभा सांसदों की 92 प्रतिशत सांसद निधि खर्च होने को शेष
ShareShareShare
Advertisement
ADVERTISEMENT

उत्तराखंड के राज्यसभा सांसदों की 92 प्रतिशत सांसद निधि दिसम्बर 2023 तक खर्च नहीं हो सकी। उसमें से 65 प्रतिशत से अधिक की सांसद निधि भारत सरकार से जारी ही नहीं करा सके हैं। 

राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी सांसद निधि खर्च करने में राज्य सभा सांसदों में सबसे आगे तथा डाॅ0 कल्पना सैनी सबसे पीछे रही हैं।

काशीपुर निवासी सूचना अधिकार कार्यकर्ता नदीम उद्दीन एडवोकेट ने उत्तराखंड के ग्राम विकास आयुक्त कार्यालय से सांसद निधि खर्च सम्बन्धी सूचना मांगी थी, जिसके उत्तर में लोक सूचना अधिकारी/उपायुक्त (प्रशासन) हेमंती गुंजियाल द्वारा अपने पत्रांक 2623 के साथ सांसद निधि खर्च के दिसम्बर 2023 के विवरण उपलब्ध कराये गये है जिसमें दिसम्बर 2023 के अंत तक की उत्तराखंड के राज्य सभा सांसदों की सांसद निधि खर्च का विवरण दिया गया है। 

 उपलब्ध विवरणों के अनुसार उत्तराखंड के 3 राज्यसभा सांसद कुल 41.50 करोड़ की सांसद निधि प्राप्त करने के पात्र है लेकिन उन्हें पिछली सांसद निधि किस्त के खर्च सम्बन्धी प्रमाण, आॅडिट रिपोर्ट आदि प्राप्त न होने के कारण 27 करोड़ जो कुल सांसद निधि का 65 प्रतिशत है जारी ही नहीं हुई है जबकि भारत सरकार से प्राप्त 14.50 करोड़ की सांसद निधि में 44.69 लाख ब्याज जोड़कर कुल 41 करोड़ 94 लाख 69 हजार की सांसद निधि में से दिसम्बर 2023 तक केवल 3 करोड़ 7 लाख 40 हजार की सांसद निधि ही खर्च हो सकी। कुल 92 प्रतिशत से अधिक 38 करोड़ 87 लाख 29 हजार की सांसद निधि खर्च होने को शेष है। 

31 दिसम्बर 2023 तक राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी की 22 करोड़ में से 5 करोड़, नरेश बंसल 12 करोड़ में से 2 करोड़, डा0 कल्पना सैनी सभी 7.5 करोड़ की सांसद निधि भारत सरकार से जारी हो चुकी है। 

उपलब्ध सूचना के अनुसार राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने भारत सरकार से जारी 500 लाख की सांसद निधि व उस पर 40.13 लाख ब्याज सहित कुल उपलब्ध 540.13 लाख से 142.98 लाख रूपये अधिक 683.10 लाख के प्रस्ताव तो स्वीकृत करा दिये है लेकिन इनके प्रस्तावों में से 467.36 लाख की धनराशि अवमुक्त नहीं हो सकी हैै, इनकी 11.75 लाख की धनराशि कार्यदायी संस्थाओं पर भी शेष है। सांसद निधि खर्च होने को शेष कुल धनराशि 2036.13 लाख. (कुल की 90.89 प्रतिशत) है।

नरेश बंसल ने भारत सरकार से जारी 2 करोड़ की सांसद निधि में से 173.47 लाख के प्रस्ताव ही स्वीकृत कराये हैं तथा 26.53 लाख स्वीकृति हेतु शेष है जबकि 14.25 लाख अवमुक्त होने को शेष है तथा 83.31 लाख कार्यदायी विभागों पर अवशेष है। कुल 1124.09 लाख (93.67 प्रतिशत) खर्च होने को शेष है।

डाॅ0 कल्पना सैनी को जारी 750 लाख व उस पर ब्याज 4.56 लाख सहित कुल उपलब्ध 754.56 लाख उपलब्ध सांसद निधि में से 310.04 लाख के प्रस्ताव ही स्वीकृत कराये हैं तथा 444.52 लाख प्रस्ताव स्वीकृति हेतु अवशेष है, जबकि 87.76 लाख अवमुक्त हेतु शेष है तथा 194.78 लाख कार्यदायी विभागों पर अवशेष है, कुल 727.06 लाख (96.36 प्रतिशत) खर्च हेतु शेष है।

 उपलब्ध राज्य सभा सांसदों के स्वीकृत कार्यों के विवरण के अनुसार अनिल बलूनी ने 31 दिसम्बर 23 तक 12 कार्य स्वीकृत किये है इसमें 10 पूर्ण हो चुके है, 1 प्रगति पर तथा 1 प्रारंभ भी नहीं हुआ है। जबकि नरेश बंसल ने 26 कार्य स्वीकृत किये हैं जिसमें से 6 पूर्ण हुये है, 4 प्र्रगति पर है तथा 16 प्रारंभ भी नहीं हुये हैं। डाॅ0 कल्पना सैनी ने 32 कार्य स्वीकृत किये है जिसमें से कोई पूर्ण नहीं हुआ है जबकि 3 कार्य प्रगति पर है तथा 29 कार्य आरंभ भी नहीं हुये हैं।

एस0सी0 तथा एस0टी0 कार्यों पर खर्च के विवरण के अनुसार अनिल बलूनी तथा डाॅ0 कल्पना सैनी ने अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति के कार्यों पर कोई सांसद निधि खर्च नहीं की हैं जबकि नरेश बंसल द्वारा अनुसूचित जाति के कार्यों पर 6 लाख तथा अनुसूचित जनजाति के कार्यों पर 3 लाख की धनराशि खर्च विवरण में दर्शायी गयी है।

 


Previous Post

Heroes of the Storm Global Championship 2017 starts tomorrow, here's what you need to know

Next Post

बिग न्यूज: जानिए किस लापरवाही के चलते निलंबित हुए वन दरोगा और वन आरक्षी...

Next Post
एक्शन : डीएम ने राजस्व उपनिरीक्षक और कानूनगो को किया सस्पेंड

बिग न्यूज: जानिए किस लापरवाही के चलते निलंबित हुए वन दरोगा और वन आरक्षी...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • दर्दनाक हादसा: खाई में गिरी मैक्स। 8 की मौत, दो स्कूली बच्चे भी शामिल..
  • एक्शन : आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कुलपति, सचिव समेत कई का वेतन रोका..
  • एक्शन: मां-बेटे को बंदूक से डराता था पिता।डीएम से लगाई गुहार,लाइसेंस सस्पेंड..
  • हाईकोर्ट न्यूज: दून की नदियों, जल स्रोतों और पर्यावरण पर मंडरा रहा खतरा। सरकार से मांगी रिपोर्ट..
  • बड़ी खबर: देर रात यूनिवर्सिटी छात्रों ने किया हुड़दंग। पुलिस ने सिखाया सबक ..
  • इनश्योरेंस
  • उत्तराखंड
  • ऋृण
  • निवेश
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • हेल्थ
July 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  
« Jun    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!