अपडेट: देहरादून सहित इन 7 जिलों में आज होगी भारी बारिश

उत्तराखंड में एक बार फिर से बारिश का दौर जारी है। बीते दो-तीन महीनों से लगातार बारिश हो रही है।

वहीं मौसम विभाग ने देहरादून सहित सात जिलों में आज फिर भारी बारिश के आसार जताए हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कई इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

अन्य जिलों में भी गर्जन और बिजली चमकने के साथ कई दौर की तेज बारिश हो सकती है। 

मौसम विभाग की माने तो प्रदेशभर में अगले कुछ दिनों तेज बारिश हो सकती है। जिसके कारण संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन होने से मार्ग बंद हो सकते हैं।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts