पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result

Home पर्वतजन

विधानसभाध्यक्ष भारत रत्न पं.पंत के जन्म दिवस समारोह में पहुंची। उनके आदर्शों पर चलने को कहा।

September 10, 2024
in पर्वतजन
ShareShareShare
Advertisement
ADVERTISEMENT

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड के नैनीताल में भारत रत्न पं.गोविंद बल्लभ पंत का 137वां जन्म दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया, जिसमें विधानसभा स्पीकर ऋतु खंडूड़ी भूषण ने शिरकत की। मुख्य अतिथि खंडूड़ी ने कहा कि सभी ने पं.पंत के आदर्शों पर चलना चाहिए।
नैनीताल के पंत पार्क में आयोजित भारत रत्न पं.गोविंद बल्लभ पंत जन्म दिवस समारोह के मौके पर शहर के स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम किये। कार्यक्रम में सी.आर.एस.टी.स्कूल के छात्रों, मोहन लाल सह बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं, जीजीआईसी व अन्य स्कूलों के छात्र छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुति पेश की। कार्यक्रम स्तहल पर पहुंचने के साथ ही विधानसभाध्यक्ष खंडूड़ी ने भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पन्त की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। उन्होंने कहा कि हम सभी ने पंत जी के आदर्शों को अपनाते हुए राष्ट्रहित में समाज की सेवा के लिए तत्पर रहना होगा। यही उनके प्रति सच्ची श्रद्वांजलि होगी। उन्होंने कहा की पं.पंत ने उत्तराखंड ही नहीं पूरे भारत को दिशा देने के साथ ही भारत को जोड़ने में विशेष योगदान दिया है। प्रदेश में निकाय चुनाव कराने को लेकर ऋतु खंडूरी ने कहा शहरी विकास मंत्री की अध्यक्षता में बनाई गई कार्यसमिति एक माह में अपनी रिपोर्ट पेश करेगी जिसके बाद ही चुनाव कार्यक्रम घोषित किए जाएंगे।
कार्यक्रम में विधायक सरिता आर्या विशिष्ट अतिथि रही। कार्यक्रम स्थल पर क्षेत्रीय अभिलेखागार द्वारा पं.पंत के व्यक्तित्व और कृतित्व पर आधारित अभिलेखों संबंधी एक प्रदर्शनी लगाई गई। स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया।कार्यक्रम में सभी राजनीतिक दलों के सदस्य मौजूद रहे। इस मौके पर पूर्व सांसद महेंद्र पाल सिंह, पूर्व विधायक नारायण सिंह जंतवाल, शांति मेहरा, हाईकोर्ट बार अध्यक्ष डी.सी.एस रावत, पूरन मेहरा, रमेश पाण्डे, पान सिंह खनी, मोहित रौतेला, ईशा साह, आयुष भंडारी, आशीष बजाज, चंदन जोशी, मंनोज जोशी, कांग्रेस नगराध्यक्ष अनुपम कबड़वाल, बहादुर रौतेला, कौशल साह जगाती, संयोजक गोपाल रावत, दया किशन पोखरिया समेत सैकड़ों लोगों के साथ जिलादिकारी वंदना सिंह, एस.एस.पी.प्रह्लाद नारायण मीणा, ए.एस.पी.हरबंस सिंह एस.डी.एम.प्रमोद कुमार, और नगर पालिका प्रशासक के.एन.गोस्वामी आदि अधिकारी मौजूद रहे।


Previous Post

पत्नी से मारपीट मामले में दिनेशपुर में तैनात कांस्टेबल सस्पेंड।

Next Post

बड़ी खबर : मंत्री रेखा आर्य के पति को अन्य महिला ने बताया अपना पति। मंत्री ने कराया मुकदमा

Next Post
बड़ी खबर : भाजपा नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज। जानिए पुरा मामला ..

बड़ी खबर : मंत्री रेखा आर्य के पति को अन्य महिला ने बताया अपना पति। मंत्री ने कराया मुकदमा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • टेंडर घोटाले से हड़कंप — कृषि विभाग को रद्द करना पड़ा करोड़ों रुपये का कृषि मेला
  • उत्तराखंड में पहली बार आयोजित हो रही वूमेन मल्टी डे चैलेंजर्स ट्रॉफी, चार टीमों की शानदार टक्कर शुरू
  • बड़ी खबर: उत्तराखंड में उपभोक्ता आयोग बेहाल। 4 अध्यक्ष संभाल रहे 13 जिलों का काम
  • दुखद: लापता नाबालिग का शव नैनीझील से बरामद..
  • बड़ी खबर: बदरीनाथ से लौट रही 42 तीर्थयात्रियों से भरी बस में लगी आग।  टला बड़ा हादसा..
  • Highcourt
  • इनश्योरेंस
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • ऋृण
  • निवेश
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • हेल्थ
June 2025
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« May    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!