पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result

Home पर्वतजन

सी.एम.ने महत्वपूर्ण मुद्दों पर जन सहभागिता जरूरी बताई। जानिए क्या हैं वो आपसे जुड़े मुद्दे…

June 17, 2024
in पर्वतजन
ShareShareShare

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड के नैनीताल पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पहाड़ों के बढ़ते तापमान पर बोला कि वो ‘वाटर रीजुविनेशन बोर्ड’ बनाने जा रहे हैं। इसके अलावा जंगलों में लगी आग पर उन्होंने कहा कि आग पर काबू पाने के लिए जनसहभागिता जरूरी है। साथ ही विकास और सौन्दर्यकरण कार्यों की समीक्षा और स्थलीय निरीक्षण को पहुंचे सी.एम.ने कहा कि वनाग्नि, पेयजल, विद्युत और मॉनसून की तैयारी देखी जा रही है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज दोपहर 2:30 बजे देहरादून से उड़कर नैनीताल पहुंचे। यहां राजभवन में पिछले कुछ दिनों से रह रहा उनका परिवार भी उनसे मिलने नैनीताल क्लब स्थित शैले कॉटेज पहुंचा। कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत, जिलाधिकारी वंदना सिंह, एस.एस.पी.प्रह्लाद नारायण मीणा, एस.डी.एम.प्रमोद कुमार मुख्यमंत्री को कैलखान हैलीपैड से नैनीताल क्लब लाए। यहां, के.एम.वी.एन.के एम.डी.और जी.एम., ए.डी.एम. आदि प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। विधायक सरिता आर्या और राम सिंह केड़ा के अलावा राज्यमंत्री प्रभार अनिल कपूर ‘डब्बू’ राज्यमंत्री प्रभार दिनेश आर्या जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट भी मुख्यमंत्री के साथ रहे।
मुख्यमंत्री ने बढ़ते तापमान पर बोलते हुए कहा कि वो वाटर रीजुविनेशन बोर्ड का गठन कर रहे हैं, तांकि सूखते जा रहे धारे, नौले, श्रोत, गाड़ और गधेरों को वापस जिंदा किया जा सके। उन्होंने तापमान के बढ़ने को बढ़ती चुनौती मानते हुए कहा कि हिमालय पिघल रहे हैं, लेकिन इससे जूझने के लिए जनसहभागिता के साथ सरकार को काम करना होगा।
ऊत्तराखण्ड के जलते जंगलों पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि इसकी समीक्षा की जा रही है। इसमें वन पंचायतों के माध्यम से जनसहभागिता को बढ़ाया जा रहा है, तांकि पहले की तरह आग पर काबू पाया जा सके।
समीक्षा बैठक पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि वनाग्नि, पेयजल, विद्युत व्यवस्था और मॉनसून की तैयारी पर अधिकारियों की बैठक ली जा रही है।


Previous Post

बद्रीनाथ विधानसभा उपचुनाव में पत्रकार नवल खाली ने जनता के निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर ठोकी ताल । 21 जून को होगा नामांकन।

Next Post

बाल्मीकि समाज ने 10वीं और 12वीं परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने वालों को 'सिर आंखों पर बैठाया'

Next Post

बाल्मीकि समाज ने 10वीं और 12वीं परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने वालों को 'सिर आंखों पर बैठाया'

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • घुसपैठ : दून और हरिद्वार में फर्जी दस्तावेजों के साथ छह बांग्लादेशी दबोचे..
  • बड़ी खबर: वन विभाग गेस्ट हाउस में कंप्यूटर ऑपरेटर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत। हत्या की आशंका
  • उपलब्धि: ग्राफिक एरा यूनिवर्असिटी अब नासा-इसरो मिशन का हिस्सा..
  • देवभूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी : पिनाक 2025′ का आगाज़। शंकर महादेवन और देव नेगी बिखेरेंगे जलवा
  • चयनित मगर बेरोज़गार: नियुक्ति की आस में संघर्षरत सहायक अध्यापक अभ्यर्थी
  • Highcourt
  • उत्तराखंड
  • ऋृण
  • निवेश
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • हेल्थ
May 2025
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Apr    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!