बाल्मीकि समाज ने 10वीं और 12वीं परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने वालों को ‘सिर आंखों पर बैठाया’

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड में नैनीताल के भारती वाल्मीकि धर्म समाज भाबाधस के सदस्यों ने दसवीं और बारहवीं बोर्ड में अच्छा प्रदर्शन करने वाले मेघावी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद प्रतिनिधि गोपाल सिंह रावत रहे।नैनीताल के नगर पालिका सभागार में आज भारती वाल्मीकि धर्म समाज भाबाधस ने एक कार्यक्रम कर […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड में नैनीताल के भारती वाल्मीकि धर्म समाज भाबाधस के सदस्यों ने दसवीं और बारहवीं बोर्ड में अच्छा प्रदर्शन करने वाले मेघावी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद प्रतिनिधि गोपाल सिंह रावत रहे।
नैनीताल के नगर पालिका सभागार में आज भारती वाल्मीकि धर्म समाज भाबाधस ने एक कार्यक्रम कर हाईस्कूल और इंटर की बोर्ड परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को समानित किया। शहर के कई महानुभावों की मौजूदगी में इन छात्र छात्राओं को पुरुष्कृत किया गया। सभा के अध्यक्ष मंनोज पवार ने बताया कि सम्मानित बच्चों में साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स वर्ग के छात्र छात्रा रहे। इसमें दसवीं बोर्ड परीक्षा में ऊत्तराखण्ड में 24वें स्थान में आने वाली स्वेता आर्या भी मौजूद रही। कार्यक्रम में कुल 48 छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया जिसमें से 38 मौजूद बच्चों को मैडल, मोमेंटो, डायरी और टॉवल दिया गया जबकि 10 अनुपस्थित बच्चों के इनाम उनके घर भेज दिए गए।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि डॉ.ललित तिवारी, अरविंद पडियार, कमलेश धौढियाल, राजीव साह, डॉ.विजय कुमार, दिनेश कटियार, मनोज वेदी, गौरव हार्पर, प्रदीप सहदेव, प्रकाश नौटियाल और छात्र छात्राओं के परिजन उपस्थित रहे।

Also Read This

बड़ी खबर: यमुनोत्री धाम में 60 लाख की आय, फिर भी सुविधाओं पर सवाल

7.20 लाख श्रद्धालु पहुंचे, बढ़ी आमदनी और भीड़ के बीच जानकीचट्टी–यमुनोत्री मार्ग की बदहाली बनी चुनौतीरिपोर्ट -नीरज उत्तराखंडी बड़कोट/उत्तरकाशी, 19 सितंबर। यमुनोत्री धाम में...

बदहाली : 13 साल से सड़क अधूरी, 6 साल से पुल गायब; डंडी-कंडी पर बीमार

मोरी/उत्तरकाशी। 18 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी सीमांत विकासखंड मोरी के दूरस्थ लिवाड़ी गांव में सड़क सुविधा की बदहाली एक बार फिर सामने आई है। 21 वर्षीय...

Related Posts