पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result

Home पर्वतजन

दुष्कर्म आरोपी लालकुआं दुग्ध संघ अध्यक्ष की जमानत याचिका में राहत नहीं। सरकार से चार सप्ताह में जवाब मांगा।

October 16, 2024
in पर्वतजन
ShareShareShare

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने महिला से दुराचार और नाबालिग बच्ची से छेड़छाड़ के मामले में लालकुआं दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा की जमानत प्रार्थनपत्र पर सुनवाई करते हुए फिलहाल कोई राहत नहीं दी है। न्यायमूर्ति रविन्द्र मैठाणी की एकलपीठ ने राज्य सरकार से चार सप्ताह में जवाब पेश करने को कहा है। मामले की अगली सुनवाई चार सप्ताह बाद होनी तय हुई है। न्यायालय ने पूर्व में बोरा की अग्रिम जमानत और गिरफ्तारी पर रोक सम्बन्धी याचिका खारिज कर दी थी। आरोपी ने जमानत देने की प्रार्थना करते हुए कहा कि उनको षडयंत्र के तहत फंसाया गया है। यह घटना 2021 की है और अब आठ माह बीत जाने के बाद उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एफ.आई.आर.में कहीं भी छेड़छाड़ का आरोप नही है। इसलिए उनके उपर पोक्सो नहीं जानी चाहिए। महिला उनपर बार बार दवाब डाल रही थी कि उसे नियमित किया जाय, जबकि वह दुग्ध संघ की कर्मचारी न होकर मैन पावर सप्लाई करने वाली कम्पनी की कर्मचारी थी। जब उनके द्वारा इस कम्पनी का टेंडर निरस्त किया गया तो इन्होंने मिलकर इस षड्यंत्र के तहत उन्हें फंसाया। जबकि सरकार और पीड़िता की तरफ से इसका विरोध किया गया। पीड़िता की तरफ से यह भी कहा गया कि आरोपी ने 2021 से लेकर अब तक उसका शोषण किया है और बार बार जान से मारने की धमकी दी जा रही। इसके सारे सबूत उनके पास हैं। निचली अदालत में बयान देते हुए नाबालिग ने कहा कि उसके साथ छेड़छाड़ की गई है, इसलिए इनके ऊपर पोक्सो की धारा बनती है। इसलिए इनकी जमानत प्रार्थनपत्र को निरस्त किया जाय।


Previous Post

खेलोत्सव : एसजीआरआरयू क्रिकेट में स्कूल ऑफ योगिक साइंस ने नर्सिंग को किया पराजित..

Next Post

मुठभेड़ : बेखौफ वन्तस्करों ने वनरक्षक को मारी गोली। मुकदमा दर्ज, जांच शुरू ..

Next Post
मुठभेड़ : बेखौफ वन्तस्करों ने वनरक्षक को मारी गोली। मुकदमा दर्ज, जांच शुरू ..

मुठभेड़ : बेखौफ वन्तस्करों ने वनरक्षक को मारी गोली। मुकदमा दर्ज, जांच शुरू ..

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • कहर: यहां फैला पशुओं में मौत का अज्ञात वायरस।80 से अधिक की गई जान ..
  •  पेयजल संकट : तीन दिनों से कई वार्डों में पानी की आपूर्ति ठप। हैंडपंपों पर कतार में लगने को मजबूर लोग 
  • संस्कृत को मिलेगा नया आयाम: श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में विभागीय नामपट्टिकाएं संस्कृत में, मंत्र चिकित्सा केन्द्र की भी स्थापना
  • ललित श्रीवास्तव बने आर.आर.पी के युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष। कहा- युवाओं के मुद्दों पर होगा संघर्ष
  • एक्शन: रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ..
  • Highcourt
  • इनश्योरेंस
  • उत्तराखंड
  • ऋृण
  • निवेश
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • हेल्थ
May 2025
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Apr    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!