पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result
Home पर्वतजन

न्यायमूर्ति थपलियाल ने राष्ट्र की प्रथम इलेक्ट्रॉनिक्स टेबल ऑफ कंटेंट का जिला कोर्ट में निरीक्षण किया।

November 12, 2024
in पर्वतजन
ShareShareShare

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश राकेश थपलियाल ने नैनीताल जिला न्यायालय रिकार्डस के डिजिटलाइजेशन का निरीक्षण किया। कोर्ट में, देश की इस पहली इलेक्ट्रॉनिक्स टेबल ऑफ कंटेंट को इंट्रोड्यूस किया गया।
नैनीताल के जिला न्यायालय को अब अच्छी तरह से डिजिटिलाइज किया जा चुका है। डिजिटिलाइज करने वाली कंपनी के सर्विस प्रोवाइडर आशीष खरे ने बताया कि
डेटा सॉफ्ट कम्प्यूटर सर्विसिस की तरफ से हाईकोर्ट की तर्ज पर जिला न्यायालय में भी डिजिटलाइजेशन का कार्य शुरू किया गया है। इस इलेक्ट्रॉनिक्स टेबल ऑफ कंटेंट को देश में पहली बार नैनीताल कोर्ट में इंट्रोड्यूस किया गया है। बताया कि हाथ से फ़ाइल जिला न्यायालय से हाईकोर्ट पहुंचने में सात से पंद्रह दिन लगा देती थी अब वो फ़ाइल एक क्लिक में पहुँच जाएगी। हाईकोर्ट के न्यायाधीश राकेश थपलियाल ने भी इस बात पर संतोष जताया कि फ़ाइल आंख झपकते ही सिविल कोर्ट से हाईकोर्ट में होगी। बताया गया कि वर्ष 1914 से ये न्यायपालिका काम कर रही है। यहां 27हजार मुकदमे पेंडिंग हैं और यहां 300 अधिवक्ता कार्यरत हैं। न्यायमूर्ति थपलियाल ने कहा कि डिजिटिलाइजेशन से काफी समस्याएं खत्म हो जाएंगी, लेकिन इसके बावजूद कोई समस्या होती है तो उसका मिलकर समाधान करेंगे। इस मौके पर सी.जे.एम.रवि प्रकाश शुक्ला व पीठासीन अधिकारी के अलावा एस.एस.पी.प्रह्लाद नारायण मीणा, डिस्ट्रिक्ट बार अध्यक्ष ओंकार गोस्वामी, डी.जी.सी.सुशील कुमार शर्मा, पूर्व बार अध्यक्ष मनीष मोहन जोशी, सचिव संजय सुयाल, शरद साह, कैलाश जोशी, दीपक रूवाली, सोहन तिवारी, पंकज चौहान, अशोक मौलेखी, मंजू कोटलिया समेत बड़ी संख्या में अधिवक्तागण मौजूद रहे। न्यायमूर्ति का बार एसोसिएशन सभागार में अधिवक्ताओं की मौजूदगी में स्वागत किया गया।

बाईट :- राकेश थपलियाल, जज हाईकोर्ट।
बाईट :- आशीष खरे, सर्विस प्रोवाइडर।



Previous Post

आईटीएम द्वारा शिक्षकों का सम्मान - शिक्षा रत्न सम्मान 2024"l और उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान 2024 का आयोजन

Next Post

हादसा : बस और पिकअप की भिड़ंत, 31 घायल..

Next Post
हादसा : बस और पिकअप की भिड़ंत, 31 घायल..

हादसा : बस और पिकअप की भिड़ंत, 31 घायल..

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • शर्मनाक: नशे में धुत लिपिक ने की सहायक अध्यापिका से छेड़छाड़। मुकदमा दर्ज
  • ग्राफिक एरा की स्नेह राणा ने रचा इतिहास : कोलंबो में 15 विकेट लेकर बनाया रिकॉर्ड।
  • ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर देश को गर्व।ग्राफिक एरा चेयरमैन ने जताया सम्मान
  • जेनिथ फेस्ट 2025: श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में बॉलीवुड गायक दर्शन रावल की प्रस्तुति ने मचाई धूम
  • हादसा: टोंस नदी में फिसलकर गिरा युवक। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी..
  • Highcourt
  • उत्तराखंड
  • ऋृण
  • निवेश
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • हेल्थ
May 2025
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Apr    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!