पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result

Home पर्वतजन

आयुक्त को सूखाताल झील के सौन्दर्यकरण में सीवेज मिला। होटल और स्कूल का कनेक्शन सीवर लाइन से हटाने को कहा।

July 11, 2024
in पर्वतजन
ShareShareShare

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- उत्तराखण्ड के नैनीताल आए पर्यटकों की मौजमस्ती के लिए बनाई जा रही सूखाताल झील(वॉटर बॉडी)का आज निरीक्षण करने पहुंचे आयुक्त दीपक रावत ने झील में जा रहे सीवर पर नाराजगी जताते हुए विभाग से सोर्स का चालान कर को कहा।
नैनीताल में 2019 से एक प्रोजेक्ट के तहत सूखाताल झील को पर्यटकों के अनुरूप बनाने की कवायद चल रही है। नैनीझील के 40 प्रतिशत मुख्य रिचार्ज के रूप में पहचाने जाने वाले सूखाताल को निर्माण एजेंसी ने दो झीलों के रूप में तैयार किया है। इसमें से एक का फर्स कच्चा रखा जाएगा जिससे पानी रिसकर(परक्यूलेट)नैनीझील को मिलेगा। इसके अलावा दूसरी बड़ी झील का फर्स(सरफेस)कड़ा किया जाएगा जो पानी को रोक देगा। इससे इस वाटर बॉडी में बोटिंग व अन्य जल क्रियाएं होंगी। इस झील को जिंदा रखने के लिए एरिएशन लगाया जा रहा है।
आयुक्त दीपक रावत को के.एम.वी.एन.के एम.डी.विनीत तिवारी, सचिव जिला विकास प्राधिकरण विजयनाथ शुक्ल और एस.डी.एम.प्रमोद कुमार के साथ सिंचाई, पेयजल, लोक निर्माण, वन, नगर पालिका आदि विभागों के अधिकारियों ने प्रोजेक्ट की जानकारी दी। आयुक्त ने झील से लगी भूमि में पय्या ‘पदम’ का पेड़ लगाया। झीलों के चारों तरफ वॉकर्स पैरेडाइज के लिए 450 मीटर का पाथवे बनाया जा रहा है।
इन वाटर बॉडी के निर्माण के लिए पर्यटन विभाग ने धन आवंटित किया जबकि इसका निर्माण कुमाऊं मंडल विकास निगम(के.एम.वी.एन.)करा रहा है। इसमें दो झीलें बन रही हैं जिसमें एक छोटी वाटर बॉडी बनेगी जो नैचुरल रहेगी जबकि दूसरी झील को क्ले लाइनर से बनाया जाएगा और इसमें परमानेंट पानी रुकेगा। बड़ी और छोटी वॉटर बॉडी को जोड़ता एक वुडेन डेक बनेगा, इसके अलावा इसके सामने 9 दुकानें बनाई जाएंगी। पर्यटकों की सुविधा के लिए दस शौचालय भी बनाए जाएंगे। झील में नालों को भी चैनलाइज किया जाएगा और झील में आने वाले सीवेज को रोका जाएगा। झील के चारों तरफ कैबल और रामनगर स्टोन से फुटपाथ बनाया जाएगा। इसको बन्द गेट रखे जाएंगे और इसमें सिरिंज एरिया बनाया जाएगा। इसमें नैनीझील की तरह एरिएशन का काम किया जाएगा। पहले चरण में फिलहाल, पार्किंग के बगल की नई बिल्डिंग को पूरा किया जाएगा। कुल 25.51 करोड़ रुपये की लागत से हो रहे सौन्दर्यकरण कार्यों में से 19 करोड़ रुपया इस्तेमाल किया जा चुका है। परमानेंट जल भराव वाली बड़ी झील को दो मीटर गहरा रखा गया है और इसमें 2 लाख क्यूबिक मीटर पानी जमा होगा।

बाईट :- दीपक रावत, आयुक्त।

Previous Post

गुड न्यूज :58 घंटे बाद खुला बदरीनाथ नेशनल हाईवे, लैंडस्लाइड से बंद था 200 श्रद्धालुओं को पैदल पार कराया रास्ता।

Next Post

अतिक्रमण : गुस्साए लोगो ने जेसीबी चालक पर किया हमला।

Next Post
अतिक्रमण : गुस्साए लोगो ने जेसीबी चालक पर किया हमला।

अतिक्रमण : गुस्साए लोगो ने जेसीबी चालक पर किया हमला।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • मोटर मार्ग के निर्माण में अनियमितता पर भड़के विधायक दुर्गेश्वर लाल। घटिया सामग्री हटाने के दिए निर्देश
  • देवभूमि यूनिवर्सिटी में पिनाक 2025 की भव्य शुरुआत। छात्रों में ज़बरदस्त उत्साह
  • वीडियो: नशे की हालत में पर्यटक ने काटा हंगामा। तोड़ा शीशा, खुद हुआ लहूलुहान
  • बड़ी ख़बर: श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में पकड़ा संदिग्ध युवक। डॉक्टर बनकर कर रहा था रेकी
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में मॉडर्न क्लिनिकल ट्रायल एंड रिसर्च सेंटर का शुभारंभ
  • Highcourt
  • इनश्योरेंस
  • उत्तराखंड
  • ऋृण
  • निवेश
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • हेल्थ
May 2025
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Apr    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!