हजारों की संख्या में कांग्रेसियों ने नैनीताल में आक्रोश रैली निकालकर जनता को आगाह किया।

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड के नैनीताल में प्रदेश कांग्रेस पार्टी ने जन आक्रोश रैली निकालकर सरकार के खिलाफ अपना रोष जताया। प्रदेश के सभी बड़े कांग्रेसी नेता एक मंच पर एकजुट दिखे। करन मेहरा कहा कि भाजपा सरकार मुख्य मुद्दों की जगह ध्रुवीकरण पर ध्यान दे रही है जिसे वो जनता के सामने लाना चाहते हैं।
नैनीताल में मल्लीताल के पंत पार्क में आज सवेरे से ही प्रदेश कांग्रेस पार्टी के छोटे बड़े नेता और कार्यकर्ता जुटने लगे। मामला था, निकाय चुनाव से पहले पार्टी के अस्तित्व का एक प्रबल संदेश देना और कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाना। नेताओं ने आम सभा को संबोधित किया और फिर एक जुलूस ने रूप में मल्लीताल से मॉल रोड होते हुए तल्लीताल के फांसी गधेरे पहुंचे। यहां पुलिस ने बैरिकेट लगाकर भीड़ को रोक दिया जिसके बाद कुछ शीर्ष नेताओं को आयुक्त से मिलने दिया गया जहां उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम दजिये ज्ञापन को सौंपा।
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष करन मेहरा ने कहा कि इस सीकर में पेपर लीक, एस.एस.सी.घोटाला, पटवारी पेपर लीक, जी.एस.टी.के कमर तोड़ने से व्यापार खत्म आदि ने लोगों को परेशान किया है। कहा कि प्रदेश में हालात बहुत बुरे हैं, लेकिन सरकार लव और थूक जेहाद जैसे मुद्दे लेकर ध्रुवीकरण करना चाह रही है। इन सभी से रोजगार, भ्रष्टाचार, खनन, भू माफिया, जंगल माफिया, बलात्कारी, अग्निवीर जैसे अन्य मुद्दों पर सरकार मौन है। पार्टी का रुख बताते हुए करन ने कहा कि वो आम जनता को ये बताना चाहती है कि असली मुद्दों पर काम होना चाहिए जिससे रोजगार बढेगा और अच्छे माहौल के बीच प्रतियोगात्मक परीक्षाएं होंगी। उन्होंने ये भी कहा कि कुछ मामलों में ऊत्तराखण्ड के किसानों ने आत्महत्या की है। पार्टी सरकार और जनता का ध्यान फ्लोद्योग की तरफ भी आकर्षित करना चाहती है। उन्होंने सरकार पर अतिक्रमण के नाम पर उजाड़ने का भी आरोप लगाया। इस रैली में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या, पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, डॉ.महेंद्र सिंह पाल, जसपुर विधायक आदेश चौहान, पूर्व विधायक खटीमा गोपाल सिंह राणा, हल्द्वानी विधायक सुमित हरदेश, पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल, निवर्तमान पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी, राजेंद्र सिंह कनवाल, पूर्व छात्र नेता डॉ.सुरेश डालाकोटी, प्रदेश किसान संघ अध्यक्ष हरेंद्र सिंह, पूर्व जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष हरिशंकर कंसल, मनमोहन सिंह मनराल, पूर्व विधायक जीत राम, पूर्व लालकुआं विधायक हरीश दुर्गापाल, हरीश पनेरू, खष्टी बिष्ट, डॉ.सरस्वती खेतवाल, महिला उपाध्यक्ष जया कर्नाटक, उषा जोशी, हामिद अली, नावेद, अमन, मनोज तिवारी, त्रिभुवन फरतियाल, किशन नेगी, हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष डी.एस.मेहता, अनिल निगाडी, कमलेश, गणेश उपाध्याय, नगर अध्यक्ष अनुपम कबढ़वाल, भावना बिष्ट, मुकेश जोशी मंटू, सैयद नईम मून, गोपाल बिष्ट, भूपेंद्र सिंह बिष्ट, रईश, पी.के.शर्मा, कुंदन सिंह, गिरीश पपनै, पूर्व हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अवतार सिंह, रुचिर साह, राजेंद्र व्यास, पूर्व चेयरमैन नहर हल्द्वानी हेमंत बगढ़वाल,मुन्नी तिवारी, सपना बिष्ट, रईस अहमद सिद्दीकी, जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल आदि हजारों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बाईट :- करन मेहरा, प्रदेशाध्यक्ष।

- Advertisment -

Related Posts

error: Content is protected !!