पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result
Home पर्वतजन

हाईकोर्ट से राज्य सरकार ने कहा – निकाय चुनाव 25 अक्टूबर तक करा लिए जाएंगे।

August 20, 2024
in पर्वतजन
ShareShareShare
Advertisement
ADVERTISEMENT

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने राज्य में निकाय चुनाव तय सीमा से देर के बावजूद नहीं कराने के मामले में राज्य सरकार से पूछा कि पूर्व के आदेश पर निकाय चुनाव कराने के लिए क्या प्लान बनाया है ? न्यायालय ने पूर्व में राज्य सरकार से यह बताने को कहा था कि कब तक चुनाव आयुक्त नियुक्त कर चुनाव सम्पन्न कराएंगे।
मामले की सुनवाई में आज अपर सचिव शहरी विकास नितिन भदौरिया उपस्थित हुए। उन्होंने न्यायालय को बताया कि अगस्त अंतिम सप्ताह से सितम्बर प्रथम सप्ताह में राज्य चुनाव आयुक्त नियुक्त कर दिए जाएंगे और 25 अक्टूबर तक निकाय चुनाव सम्पन्न करा लिए जाएंगे। राज्य सरकार की तरफ से महाधिवक्ता एस.एन.बाबुलकर ने न्यायालय को बताया कि राज्य में निकाय चुनाव लोकसभा चुनाव की वजह से नहीं हो सके। राज्य का प्रशासन लोकसभा चुनाव सम्पन्न कराने में व्यस्त था। उसके बाद बरसात शुरू हो गयी और आधा प्रशासन आपदा में व्यस्त हो गया। ऐसी परिस्थिति में राज्य निकाय चुनाव कराने में शक्षम नही था। अभी राज्य आपदा झेल रहा है, जिसकी वजह से निकाय चुनाव तय समय पर नहीं हो सके। अब सरकार 25 अक्टूबर से पहले निकाय चुनाव कराने को तैयार है।
याचिकाकर्ता के अनुसार संविधान से उन्हें मिले अधिकारों के तहत निकायों के कार्यकाल समाप्त होने से पहले छः माह पहले राज्य, परिसीमन, आरक्षण व अन्य की जाँच कर लेनी थी, जो नही हुई। राज्य सरकार ने बार बार न्यायालय में बयान देंने के बाद भी चुनाव नहीं कराए, जो राज्य के लिए दुर्भाग्य है। कहा कि राज्य सरकार पहले दो बार चुनाव कराने का बयान दे चुकी है।
आपको बता दें कि समय पर निकाय चुनाव न कराए जाने को लेकर उच्च न्यायालय में अलग अलग जनहित याचिका दायर की गई। नगर पालिकाओं व नगर निकायों का कार्यकाल दिसम्बर माह में समाप्त हो गया, लेकिन कार्यकाल समाप्त हुए आठ माह बीत गए फिर भी सरकार ने चुनाव कराने का कार्यक्रम घोषित नही किया, उल्टा निकायों में अपने प्रशासको का कार्यकाल बढ़ा दिया।


Previous Post

वीडियो : नदी में नहाने से रोकने पर वन दरोगा के साथ की युवकों ने की मारपीट

Next Post

बड़ी खबर : इस दिन तक संपन्न हो जाएंगे निकाय चुनाव, जल्द होगी राज्य निर्वाचन आयुक्त की नियुक्ति

Next Post
बड़ी खबर : इस दिन तक संपन्न हो जाएंगे निकाय चुनाव, जल्द होगी राज्य निर्वाचन आयुक्त की नियुक्ति

बड़ी खबर : इस दिन तक संपन्न हो जाएंगे निकाय चुनाव, जल्द होगी राज्य निर्वाचन आयुक्त की नियुक्ति

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025:  चुनाव चिन्ह आवंटन प्रक्रिया शुरू ..
  • बड़ी खबर: हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 19 हजार से अधिक छात्रों को पास होने का मिला एक और मौका। जानिए पूरी खबर..
  • सावधान: जहरीले मशरूम खाने से महिला की मौत। दूसरी की हालत नाजुक..
  • No update
  • बड़ी खबर:  पंचायत चुनाव में आयोग ने सिंबल आवंटन पर लगाई रोक। जानिए कारण ..
  • इनश्योरेंस
  • उत्तराखंड
  • ऋृण
  • निवेश
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • हेल्थ
July 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  
« Jun    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!