पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result

Home पर्वतजन

नैनीताल में गुलदार की दहशत का एक हद तक अन्त। पिंजरा लगाने के दस मिनट में फंसा। लोगों ने ली राहत की सांस…

September 6, 2024
in पर्वतजन
ShareShareShare
Advertisement
ADVERTISEMENT

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड के नैनीताल में गुलदार की दहशत के बाद लगाए पिंजरे में फंसा गुलदार। वन विभाग ने शाम को पिंजरा लगाया और देर शाम ही गुलदार पकड़ा गया।
नैनीताल में नगर पालिका वार्ड के पिटरिया क्षेत्र में गुलदार की चहलकदमी ने क्षेत्रवासियों के होश उड़ा दिए थे। इसकी शिकायत वन विभाग के अधिकारियों से की गई। वन विभाग ने संवेदनशीलता को देखते हुए आज शाम एक पिंजरा लगा दिया। पिंजरे में एक मुर्गे को चारे के रूप में डाला गया। चारे के पीछे झाड़ियों और पत्तों से छिपाए गए पिंजरे में गुलदार फंस गया। इसकी सूचना के बाद क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली। पूर्व सभासद भगवत रावत ने बताया कि गुलदार आए दिन लोगों के बीच से कभी किसी जानवर और कभी किसी मुर्गी को उठा ले जा रहा था। इसकी शिकायत करने पर आज पिंजरा लगाया गया और पिंजरा लगते ही गुलदार उसमें फंस गया। बताया गया कि बीती 20 अगस्त को इसी क्षेत्र में गुलदार अजय कुमार के घर से मुर्गी उठाकर ले गया था और 21 अगस्त को आंगनबाड़ी स्कूल के बाहर से मुर्गी उठा ले गया था। स्कूल के अंदर बच्चे पठन पाठन कर रहे थे। गुलदार के आने के बाद से दहशत का माहौल हो गया था। आज गुलदार के पकड़े जाने के बाद ट्रेंक्यूलाइज करने की तैयारी की गई। क्षेत्र से
प्रियांशु, अजय, सुनील, मंनोज, ब्रिज लाल, बंटी, राहुल, अनुज, अजय, राजू आदि मौजूद रहे जबकि वन विभाग की तरफ से रेंजर प्रमोद तिवारी, संतोष जोशी, संतोष गिरी, निमिष दानू, नरेंद्र चंद, हेमा बिष्ट, मनीशा नेगी, नंदन, ऋषभ, मनीष, रजत, देवेंद्र आदि ने पिंजरा लगाया।


Previous Post

बिग ब्रेकिंग : IAS के बाद IPS अधिकारियों के भी बंपर ट्रांसफर ..

Next Post

अटल बिहारी वाजपेयी श्री रत्न सम्मान कार्यक्रम आठ सितम्बर को

Next Post
अटल बिहारी वाजपेयी श्री रत्न सम्मान कार्यक्रम आठ सितम्बर को

अटल बिहारी वाजपेयी श्री रत्न सम्मान कार्यक्रम आठ सितम्बर को

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • बड़ी खबर: सीएम धामी इस दिन पहुंचेंगे पुरोला । विकास योजनाओं का करेंगे शिलान्यास व लोकार्पण..
  • बड़ी खबर: उत्तराखंड के 13 जिलों में शिक्षा सुधार की कमान संभालेंगे नोडल अधिकारी।
  • बड़ी खबर: बस अड्डे के शौचालय में महिला ने दिया शिशु को जन्म। मचा हड़कंप ..
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का 300 बंदियों ने उठाया लाभ
  • क्राइम: पोकलेन ऑपरेटर ने युवक को कुचलकर की निर्मम हत्या। आरोपी फरार..
  • Highcourt
  • इनश्योरेंस
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • ऋृण
  • निवेश
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • हेल्थ
June 2025
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« May    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!