मुम्बई से आई मानसखंड यात्रा में शामिल भक्तों ने आज कैंचीधाम और माँ नयना देवी मंदिर के दर्शन किये।

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- उत्तराखंड के गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में पर्यटन को नई रफ्तार और दिशा देने के लिए पर्यटन विभाग ने बीती 22 अप्रैल से मानसखण्ड यात्रा शुरू की है। इस सराहनीय पहल का पहला जत्था पुणे से रवाना होकर पिथौरागढ जिले के टनकपुर पहुँचा, जहाँ से होते हुए आज यात्री नैनीताल पधारे। जत्थे […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- उत्तराखंड के गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में पर्यटन को नई रफ्तार और दिशा देने के लिए पर्यटन विभाग ने बीती 22 अप्रैल से मानसखण्ड यात्रा शुरू की है। इस सराहनीय पहल का पहला जत्था पुणे से रवाना होकर पिथौरागढ जिले के टनकपुर पहुँचा, जहाँ से होते हुए आज यात्री नैनीताल पधारे। जत्थे में शामिल 276 यात्रियों को आज नैनीताल के प्रसिद्ध माँ नयना देवी मंदिर और कैंची धाम में बाबा नीम करौली के दर्शन कराए गए।
कुमाऊँ मंडल के एम.डी.संदीप तिवारी ने बताया कि 22 अप्रैल को पुणे से टनकपुर तक एक विशेष ट्रेन का संचालन हो रहा है, जिसमें 275 यात्री शामिल हैं सभी को मानसखंड के प्रसिद्ध मंदिरों तक ले जाने के साथ ही कुमाऊं के सभी मंदिरों के पौराणिक महत्व के बारे में भी जानकारी दी जा रही है। दर्शनों से अभिभूत सभी यात्रीयों ने मानसखण्ड यात्रा की सराहना की है।

Also Read This

बड़ी खबर : इस दिन तक करा लें गैस कनेक्शन की e-KYC, नहीं तो सिलेंडर सप्लाई होगी बंद!

देहरादून। घरेलू गैस उपभोक्ताओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। जिले में LPG कनेक्शन की e-KYC प्रक्रिया को लेकर गैस कंपनियों और जिला पूर्ति विभाग...

बड़ी खबर : उत्तराखंड के 10 हजार बेरोजगार युवाओं को मिलेगी नौकरी। चार विशेष रोजगार मेलों का होगा आयोजन

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने राज्य के 10 हजार बेरोजगार युवाओं को अगले चार महीने के भीतर रोजगार उपलब्ध कराने का बड़ा लक्ष्य तय किया...

Related Posts