बड़ी खबर : गांव से दूर झाड़ियों में मिला युवक का शव । सिर और एक पैर गायब..

एक युवक का शव गांव से लगभग एक किमी दूर झाड़ियां से मिला। शव का सिर और एक पैर गायब था। इस घटना से गांव में सनसनी फैली हुई हैं। युवक बीते सोमवार से लापता चल रहा था।ग्रामीणों का कहना है कि युवक को गुलदार ने अपना निवाला बनाया है। हालांकि कुछ ग्रामीण हत्या की […]

एक युवक का शव गांव से लगभग एक किमी दूर झाड़ियां से मिला। शव का सिर और एक पैर गायब था। इस घटना से गांव में सनसनी फैली हुई हैं।
युवक बीते सोमवार से लापता चल रहा था।ग्रामीणों का कहना है कि युवक को गुलदार ने अपना निवाला बनाया है। हालांकि कुछ ग्रामीण हत्या की भी आशंका जता रहे हैं, लेकिन पुलिस इसकी पुष्टि नहीं कर रही है।
अगस्त्यमुनि ब्लॉक के बच्छणस्यूं पट्टी के नौखू गांव का अनिल सिंह (35) पुत्र बीरेंद्र सिंह गांव में अकेला रहता था और सोमवार को गहड़खाल बाजार में एक विवाह समारोह में शामिल होने गया था। रात करीब आठ बजे वह घर के लिए निकल गया था, लेकिन घर नहीं पहुंचा।
मंगलवार को भी जब वह अपने घर नहीं पहुंचा तो ग्रामीणों ने उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। युवक के परिजनों को भी इसकी जानकारी दी गई।
बुधवार को ग्रामीणों को प्राथमिक विद्यालय गहड़खाल से 200 मीटर नीचे कपलखील पैदल मार्ग पर झाड़ियों में एक युवक का शव मिला। शव का एक पैर और सिर गायब था। शव को देखकर ऐसा लग रहा था जैसे किसी वन्यजीव ने उसे अपना निवाला बनाया है। ग्रामीण गुलदार होने की आशंका जता रहे हैं।
शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Also Read This

जिज्ञासा विश्वविद्यालय में तृतीय राष्ट्रीय बहुविषयी अनुसंधान एवं नवाचार सम्मेलन का आयोजन

जिज्ञासा विश्वविद्यालय, देहरादून में दो दिवसीय तृतीय राष्ट्रीय बहुविषयी अनुसंधान एवं नवाचार सम्मेलन (एनसीएमआरआई–2026) का शुभारंभ माननीय अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) इरफ़ान खान के मार्गदर्शन...

बिग ब्रेकिंग: धामी कैबिनेट आज; आंगनबाड़ी मानदेय, गेस्ट टीचर और बैणी-भुली योजना पर बड़े फैसले संभव

देहरादून: उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज, 27 नवंबर को मंत्रिमंडल की अहम बैठक होने...

Related Posts