नैनीताल में रात हुई बरसात, करेगी वनाग्नि रोकने में मदद।

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड के नैनीताल में रात 11 बजे शुरू हुई बरसात से जंगलों में फैली वनाग्नि से थोड़ा राहत मिलने के आसार जगे हैं।
नैनीताल के आसपास बीते छह दिनों से लगातार वनाग्नि से हड़कंप मचा है। वनाग्नि को नियंत्रित करने में वन विभाग, दमकल विभाग, एस.डी.आर.एफ., पी.आर.डी., एन.डी.आर.एफ.,एयरफोर्स और आर्मी ने अपनी जान लगा दी। यूं तो पूरे कुमाऊं के छह ज़िलों के जंगलों में ही आग देखी गई, लेकिन नैनीताल की आग कुछ ज्यादा ही चर्चाओं में रही। नैनीताल को छोड़कर कुछ जिलों में बरसात हुई, लेकिन नैनीताल में आज हल्की बरसात देखने को मिली है। लम्बे सूखे के बाद आज इस हल्की बरसात ने जंगल की आग के तेजी से बढ़ते कदम थामे होंगे। इस वर्ष ठंड के मौसम में भी थोड़ा बहुत बूंदाबांदी के अलावा सामान्य बरसात भी नहीं हुई। महेशखान और भूजियाघट के जंगलों में जल्द बरसात होने से वनाग्नि पर अंकुश लगेगा। अभी वहां हवाएं चल रही हैं।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts