पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result

Home पर्वतजन

नैनीझील में प्रदूषण का मामला पहुंचा एन.जी.टी.। समाजसेवियों ने सीवर और कूड़ा रोक झील बचाने की मांग की।

October 15, 2024
in पर्वतजन
ShareShareShare

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड की विश्वविख्यात नैनीझील में फैलते प्रदूषण से आहत समाजसेवियों ने भारत सरकार के राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण(एन.जी.टी.)/पर्यावरण मंत्रालय को पत्र लिखकर झील को बचाने की मांग की है। हल्द्वानी निवासी समाजसेवी हेमंत गोनिया व अन्य ने 18 माह पूर्व भी पी.एम., सी.एम.व राज्यपाल को झील में बढ़ती गंदगी से अवगत कराया था, लेकिन कोई ठोस कार्यवाही नहीं होने से सभी आहत हैं।
हल्द्वानी निवासी आर.टी.आई.एक्टिविस्ट और समाजसेवी हेमंत गोनिया ने बताया कि नैनीझील में दिन प्रतिदिन प्रदूषण का स्तर बढ़ते जा रहा है। झील में गिरने वाले कई नाले, सीवर और कूड़ा लेकर झील में समाते हैं। ऐसे में अल्पसमय में ही झील का अस्तित्व खतरे में आ सकता है। उन्होंने बताया कि 14 अक्टूबर को उन्होंने एन.जी.टी.को एक पत्र लिखकर झील बचाने की प्रार्थना की है। उनके साथ अन्य पर्यावरण प्रेमियों ने भी इस मुहिम में हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने लिखा है कि नाले से मलमूत्र और प्लास्टिक बहकर झील में जाता है और बदबू से उसके बगल में खड़ा होना दूभर हो जाता है। उन्होंने लिखा है कि अप्रैल 2023 में उन्होंने पी.एम., सी.एम., डी.एम.और राज्यपाल को पत्र लिखा, लेकिन किसी के कान में जूं तक नहीं रेंगी। झील सफाई नहीं होने के कारण अब वो मजबूर होकर एन.जी.टी.की शरण मे आए हैं। पत्र में मांग की गई है कि एक जांच कमेटी बनाकर मौका मुआयना किया जाए और दोषियों पर सख्त कार्यवाही की जाए। हेमंत ने आरोप लगाया है कि जिलाधिकारी कार्यालय के साथ झील की देखरेख करने वाले सिंचाई विभाग, नगर पालिका, जल संस्थान और जिला विकास प्राधिकरण में यह पत्र घूमते रहे लेकिन कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई।
उनकी इस मुहिम में इंजीनियर दिनेश सिंह, विकास चंद आर्य, प्रेमा राणा, अमित राणा, रूपा अधिकारी, खष्टि बिष्ट, गीता बिष्ट, जगदीश नेगी, अमित रस्तोगी, हरीश चंद्र जोशी, संतोष बल्यूटिया, कविता बिष्ट, अतुल बिष्ट, मोहन शर्मा, मयंक शर्मा, योगेश मेहता, सुरेंद्र बिष्ट, प्रशांत बिष्ट, अजय गुप्ता, जगमोहन बगड़वाल आदि रहे हैं।


Previous Post

 राज्य स्तरीय बैंड प्रतियोगिता में द मार्शल पब्लिक स्कूल श्रीनगर के छात्र-छात्राओं ने फहराया परचम चंडीगढ़ (नॉर्थ जोन) में करेगा उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व।

Next Post

घूसखोरी : रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया स्वास्थ्य महानिदेशक का वरिष्ठ सहायक...

Next Post
बिग ब्रेकिंग : तीन हज़ार की रिश्वतखोरी के आरोप में वरिष्ठ सहायक एआरटीओ गिरफ्तार ..

घूसखोरी : रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया स्वास्थ्य महानिदेशक का वरिष्ठ सहायक...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • वीडियो: नशे की हालत में पर्यटक ने काटा हंगामा। तोड़ा शीशा, खुद हुआ लहूलुहान
  • बड़ी ख़बर: श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में पकड़ा संदिग्ध युवक। डॉक्टर बनकर कर रहा था रेकी
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में मॉडर्न क्लिनिकल ट्रायल एंड रिसर्च सेंटर का शुभारंभ
  • बड़ी खबर: जोरो पर देवभूमि गोल्ड कप की तैयारियां। फाइनल निरीक्षण के लिए पहुंचे वरिष्ठ पदाधिकारी ..
  • बड़ी ख़बर: सीओ दंपती से ब्लैकमेलिंग मामले में महिला पुलिसकर्मी को मिली जमानत
  • Highcourt
  • उत्तराखंड
  • ऋृण
  • निवेश
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • हेल्थ
May 2025
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Apr    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!