वायरल वीडियो : मेरे होते हुए किसी की औकात नहीं, जो गरीबों की जमीन पर कब्जा करे।

कुमाऊं ब्यूरो रिपोर्ट विशाल सक्सेना 

गदरपुर में दो गुटों में बटी भाजपा में चल रहा भूचाल, गदरपुर विधायक अरविंद पांडेय ने पार्टी में विरोधियों और माफिया पर साधा तीखा निशाना, और कह दी ये बात, जो गरीबों की मिट्टी छीनने का काम करेंगे, उन्हें मिट्टी में मिला देंगे, कहा कि कुछ लोगों ने भगवा चोला पहनकर लोगों की इज्जत खत्म करने का काम किया है, ऐसे लोग किसी दल के नहीं होते हैं, वे सिर्फ अपने स्वार्थ सिद्धि के होते हैं, विधायक का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

https://youtube.com/shorts/CMdPdfIOzwI?si=XVqJka4Mg5XNoll-

दो दिन पूर्व दिनेशपुर में एक कार्यक्रम में भू माफिया पर बोलते हुए उन्होंने पार्टी के कुछ लोगों पर तीखा निशाना साधा, कहा कि कुछ लोगों ने भगवा चोला पहनकर आप जैसे लोगों की इज्जत को खत्म करने का काम किया है, कुछ लोग लोभी लालची होते हैं, उनको मालूम है कि अरविंद पांडेय के विधायक रहते वे सीधे लोगों की जमीन पर कब्जा नहीं कर सकते हैं, इसी नाते कुछ लोग भगवा चोला पहनकर बीजेपी में घुसे हुए हैं, इनसे कतई विचलित होने की जरूरत नहीं, आज यहां पर आप बेशक गिनती के लोग हो, मगर इतना समझना कि विधानसभा के चुनाव में सारे दलों के लोग पांडेय को निपटाओ कहते रहते हैं।

उन्होंने न किसी की जमीन कब्जाई और न मकान छीना, ये लोग उनको दिनेशपुर क्षेत्र में छोटे-छोटे किसानों को डरा धमकाकर कुछ भूमाफिया ने उनकी जमीनों पर कब्जे कर रखे थे, पीड़ितों के दर्द से उन्होंने एसडीएम, डीएम से लेकर कमिश्नर तक सबके संज्ञान में मामला डाला, जांच करवाकर जमीन भूमाफिया के कब्जे से आजाद कराने का काम कराया, इन किसानों ने दिनेशपुर में एक कार्यक्रम कर मेरा आभार व्यक्त किया, इस दौरान मैंने ये बातें कही थी, अपने विधानसभा क्षेत्र में गरीब किसानों का शोषण नहीं होने दूंगा।

 

अरविंद पांडेय, विधायक गदरपुर

इसलिए निपटाने की बात कहते हैं ताकि पांडेय के रास्ते से हटने पर वे किसी की जमीन या मकान कब्जा लेंगे, इन षडयंत्रकारियों ने अधिकारियों की मिलीभगत से कच्चे जमीन को पक्के और पक्के की जमीन कच्चे में चढ़ा दी, उन्होंने जमीन बचाने का काम किया, कहा कि तुम्हारे बच्चों का भविष्य छीनकर अपने बच्चों का भविष्य बनाने वाले लोग दिनेशपुर का सम्मान नहीं बढ़ा सकते, माफिया भी सुन लें कि उनके होते हुए किसी की औकात नहीं कि दिनेशपुर के किसी गरीब की जमीन पर कब्जा कर लें, इस वीडियो पर लोग तमाम प्रतिक्रियाएं कर रहे हैं, माना जा रहा है कि पांडेय ने पार्टी में विरोधियों को इसके बहाने चेतावनी दी है।

 

Read Next Article Scroll Down

Related Posts