पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result

Home पर्वतजन

क्या हजारों करोड़ो की परियोजना को बर्बाद करके ही जागेगी सरकार ! मोर्चा

February 12, 2021
in पर्वतजन
ShareShareShare

  • डाक पत्थर बैराज  की सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ा है मामला |  
  • उत्तर प्रदेश सरकार  कर चुकी थी उक्त क्षेत्र को प्रतिबंधित| 
  • मुख्य सचिव/ पुलिस महानिदेशक/ महानिदेशक अभिसूचना/ जिलाधिकारी के जगाने पर भी सरकार जागने को तैयार नहीं !

विकासनगर–

जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने कहा कि डाक पत्थर, देहरादून क्षेत्रान्तर्गत यू0जे0वि0 एन0एल0 की यमुना जल विद्युत परियोजना वर्ष 1970 से विद्युत उत्पादन कर रही है। उक्त हेतु बैराज (हेड रेगुलेटर पुल) की डाक पत्थर में स्थापना  की गयी थी, जोकि महत्वाकांक्षी परियोजना है| 

सुरक्षा गत संवेदनशीलता के कारण उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा डाक पत्थर बैराज को नोटिफिकेशन दिनांक 29.11.1989 के द्वारा प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित किया गया था|  जिसके फलस्वरूप बैराज की सुरक्षा में पुलिस गार्ड व अन्य सुरक्षाकर्मी तैनात किये गये थे |

नेगी ने कहा कि उक्त बैराज को राजद्रोही तत्वों/ खनन  माफियाओं  एवं  आतंकवादियों  से बचाने के मामले में अपर महानिदेशक अभिसूचना एवं सुरक्षा/ पुलिस महानिदेशक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/ जिलाधिकारी एवं स्वयं संबंधित विभाग बैराज की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने हेतु कार्यवाही  की मांग कर चुका है, लेकिन जीरो टोलरेंस नामक सरकार जागने को तैयार नहीं है |  एक -डेढ़ वर्ष पहले बैराज की संवेदनशीलता/सुरक्षा के दृष्टि गत 2-8 की प्रशिक्षित गार्ड तैनाती की संस्तुति की गयी थी, लेकिन आज तक कोई  कार्यवाही नहीं हुई |  बैराज लगभग 50 वर्ष पुराना है तथा उसमें दरारें भी आ गयी हैं। 

इसके अतिरिक्त परियोजना आर्टिफिशियल सीक्रेट एक्ट 1923 के तहत प्रतिबंधित है  | नेगी ने कहा कि अगर बैराज को क्षति पहुॅंचती है तो कई वर्षों तक विद्युत उत्पादन ठप्प हो जायेगा तथा सरकार को करोड़ों-अरबों रूपये का राजस्व नुकसान उठाना पड़ेगा।मोर्चा सरकार को आगाह करता है कि प्रदेश में घट रही आपदाओं/ घटनाओं से सबक लेते हुए बाद में लाशों पर राजनीति करने के बजाए समय रहते उक्त परियोजना को बचाने की दिशा में काम करे |


Previous Post

अंतर विद्यालय फुटबॉल प्रतियोगिता का आगाज आज से

Next Post

दुखद: चमोली हादसे मे झूठी वाहवाही।सात दिन बाद भी टनल मे फंसी 35 जिंदगियां

Next Post
uttarakhand news in hindi,

दुखद: चमोली हादसे मे झूठी वाहवाही।सात दिन बाद भी टनल मे फंसी 35 जिंदगियां

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • शर्मनाक: भाजपा नेत्री पर अपनी ही नाबालिग बेटी से दरिंदगी के आरोप। हुई गिरफ्तार
  • बिग ब्रेकिंग: कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले..
  • हादसा : दर्शन को जा रहे बाइक सवार आवारा पशुओं से टकराए, एक की मौत, दूसरा घायल।
  • ऑल इंडिया उत्तराखंड गोल्ड कप: अंकुश के शतक से हिमाचल ने गोवा को 8 विकेट से हराया
  • फर्जीवाड़ा: फर्जी पते पर बनवाया आधार कार्ड। 420 में मुकदमादर्ज…
  • Highcourt
  • इनश्योरेंस
  • उत्तराखंड
  • ऋृण
  • निवेश
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • हेल्थ
June 2025
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« May    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!