पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • टेक
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • टेक
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result
Home पर्वतजन

बेघर माँ को घर की उम्मीद

May 26, 2018
in पर्वतजन
ShareShareShare

Advertisement
ADVERTISEMENT
तेखला बाय पास के पास पड़ी है घायल गौ माता।
गिरीश गैरोला
उत्तरकाशी-गंगोत्री सड़क मार्ग पर तेखला बाय पास के पास सड़क के किनारे एक गाय विगत चार दिनों से पड़ी है। आसपास के लोग भले ही उसके चारे पानी की व्यवस्था कर रहे हों, किन्तु निराश्रित गायों को गौशाला में ले जाने का पालिका उत्तरकाशी का अभियान ठंडा पड़ हुआ है।
शिव नगरी में निराश्रित गायों के लिए कांजी हाउस  निर्माण विवादों में आने के बाद गोफ़ियारा में पालिका द्वारा जिस स्थान पर गौशाला बनाई गई है, वहाँ तक भी निराश्रित और घायल बीमार गायों को पहुंचना टेढ़ी खीर है। इस स्थान पर सड़क मार्ग को लेकर दिक्कत है।
उत्तरकाशी गंगोत्री राजमार्ग पर तेखला बाय पास के पास एक गाय का बछड़ा विगत चार दिनों से सड़क के पास घायल पड़ा हुआ है। पशु पालन विभाग के उत्तम महर ने इसके अगले पैर की टूटी  हुई हड्डी पर प्लास्टर कर दिया है। पूर्व पालिका पार्षद हरीश डंगवाल ने बताया कि गंगोरी पशु अस्पताल से भरत सिंह चौहान और सुभाष रावत प्रतिदिन आकर गाय को दवा आदि दे रहे हैं। आने जाने वाले लोग भी कुछ देर रुक कर गाय के लिए गौ ग्रास और हरी घास लेकर पहुँच रहे हैं। पास में ही पानी का बर्तन भी रखा गया है। उन्होंने आश्चर्य जताया कि पालिका द्वारा निराश्रित अथवा घर मे पाली जाने वाली  गौ की जियो टैगिंग की जा रही थी, ताकि सड़कों पर गाय को छोड़ देने वालों की  पहचान हो सके और उन्हें दंडित किया जा सके। इस बीच ऐसी गायों को गौशाला में रखने की जिम्मेदारी पालिका ने ली थी , पर बिना दबाव बनाए पालिका अपनी  जिम्मेदारी नही निभा रही है। अब तक  कितने गायों की जियो टैगिंग की जा चुकी है और इसका  कितना असर  हुआ है, इसका  पालिका के पास कोई ठोस जबाब नही है।
इधर सूचना मिलने पर जल विधुत निगम के सहायक अभियंता अनंत गैरोला ने भी अपने  स्तर से गौ सेवा में हाथ बंटाने का भरोसा दिलाया है।उक्त घटना की जानकारी और फ़ोटो मुझे अनंत ने ही उपलब्ध कराए है।

Previous Post

एक्सक्लूसिव: नौकरी नहीं तो छोकरी नहीं ! आयोग में अटके अधियाचन। 

Next Post

भर्ती घोटाला : साक्षात्कार से पहले चयनित की लिस्ट आउट

Next Post

भर्ती घोटाला : साक्षात्कार से पहले चयनित की लिस्ट आउट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • बिग ब्रेकिंग: कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले ..
  • शानदार पहल: ITI छात्रों को हर महीने मिलेगा 8000 रुपये स्टाइपेंड । जानिए पूरी अपडेट ..
  • बड़ी खबर: खाद्य विभाग में नमक घोटाला। मुकदमा दर्ज, गोदाम सील..
  • बड़ी खबर: डीएम के जब्त की डीएलएम और आरएम की गाड़ियां। वन निगम की लंबित कार्यवाही को लगे पंख ..
  • एक्शन: 1.20 लाख की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार प्रभारी सचिव मंडी समिति ..
  • उत्तराखंड
  • टेक
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • हेल्थ
July 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  
« Jun    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • टेक
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!