भारत ने सीरीज पर 2-1 से जमाया कब्जा

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को धर्मशाला टेस्ट में 8 विकेट से मात देकर बॉर्डर-गावस्कर सीरीज 2-1 से जीत ली है. भारत को बॉर्डर-गावस्कर सीरीज जीतने के लिए 106 रनों का टारगेट मिला था. चौथे और आखिरी टेस्ट के चौथे दिन भारत ने 106 रनों का टारगेट दो विकेट खोकर हासिल कर लिया. लोकेश राहुल ने सीरीज […]

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को धर्मशाला टेस्ट में 8 विकेट से मात देकर बॉर्डर-गावस्कर सीरीज 2-1 से जीत ली है. भारत को बॉर्डर-गावस्कर सीरीज जीतने के लिए 106 रनों का टारगेट मिला था. चौथे और आखिरी टेस्ट के चौथे दिन भारत ने 106 रनों का टारगेट दो विकेट खोकर हासिल कर लिया. लोकेश राहुल ने सीरीज में छठा अर्धशतक जमाया. वे 51 रन बना कर नाबाद रहे. जबकि कप्तान अजिंक्य रहाणे 38 रन पर अविजित लौटे.सीरीज का पहला टेस्ट पुणे में खेला गया था, जहां मेहमान टीम ने 333 रनों से बाजी मारी. भारत ने बंगलुरु टेस्ट 75 रनों से जीत कर सीरीज में बराबर की. जबकि रांची टेस्ट ड्रॉ रहा था. सीरीज में सर्वाधिक 25 विकेट लेने वाले रवींद्र जडेजा मैन ऑफ द सीरीज रहे. धर्मशाला टेस्ट में उन्होंने कुल चार विकेट लिए और 63 रन भी बनाए. जडेजा को मैन ऑफ द मैच का भी अवॉर्ड मिला.
धर्मशाला टेस्ट के चौथे दिन मुरली विजय (8 रन) पैट कमिंस बाल पर वैड के हाथों लपके गये. वे अपने कल के स्कोर में दो रन ही जोड़ पाए. इसी स्कोर पर चेतेश्वर पुजारा (0) पर रन आउट हो गए. उधर, लोकेश राहुल ने नाबाद 51 रन बनाए. उन्होंने अपनी पारी में 9 चौके लगाए. कप्तान अजिंक्य रहाणे चार चौके और एक छक्के के साथ नाबाद 38 रन बनाए. उन्होंने पैट कमिंस को लगातार गेंदों पर दो छक्के और दो चौके मारे. टीम इंडिया ने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक बिना किसी नुकसान के 19 रन बनाए. जबकि टेस्ट के तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया अपनी दूसरी पारी में 137 रनों पर सिमट गया. आर. अश्विन और रवींद्र जडेजा ने 3-3 विकेट चटकाकर ऑस्ट्रेलिया पर लगाम लगाई  . जबकि तेज गेंदबाज उमेश यादव ने भी कंगारुओं तीन झटके दिये . भुवनेश्वर कुमार को एक विकेट मिला

Also Read This

मौसम अपडेट:  उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट। मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी; IMD अलर्ट 

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की आधिकारिक दस्तक भले ही अभी बाकी हो, लेकिन प्रदेश में बारिश का दौर तेज होने वाला है। देहरादून स्थित...

ब्रेकिंग: UKSSSC ने बदली इन भर्ती परीक्षाओं की तारीखें,देंखे लिस्ट

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने विभिन्न भर्ती परीक्षाओं की तिथियों में आंशिक संशोधन करते हुए नया परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया...

Related Posts