मंत्री की नाराजगी

उत्तराखंड  राज्य की पहचान अब आपदा प्रदेश के रूप में भी होने लगी है। मीडिया भी छोटी-बड़ी घटनाओं को इस अंदाज में दिखा रहा है, जैसे उत्तराखंड जाना मोक्ष पाने का एकमात्र रास्ता बच गया हो। कुछ दिन पहले उत्तराखंड की होटल एसोसिएशन ने मीडिया का इसी कारण पुतला फूंका था कि उनके द्वारा चलाई […]

उत्तराखंड  राज्य की पहचान अब आपदा प्रदेश के रूप में भी होने लगी है। मीडिया भी छोटी-बड़ी घटनाओं को इस अंदाज में दिखा रहा है, जैसे उत्तराखंड जाना मोक्ष पाने का एकमात्र रास्ता बच गया हो। scan-5
कुछ दिन पहले उत्तराखंड की होटल एसोसिएशन ने मीडिया का इसी कारण पुतला फूंका था कि उनके द्वारा चलाई गई खबरों के कारण होटल व्यवसाय ठप हो गया है। मुख्यमंत्री हरीश रावत ने जिस दिन नवप्रभात और राजेंद्र भंडारी को मंत्री पद दिया, उसी दिन कांग्रेस कोटे से मंत्री यशपाल आर्य को आपदा विभाग दे दिया गया। आर्य के पास पहले भी यह विभाग रह चुका था, किंतु आपदा के मलवा का हलवा मुख्यमंत्रियों ने अपने पास ही रखा। इसलिए उन्होंने सरकार बदलने के बाद यह विभाग छोड़ दिया था। बदले घटनाक्रम में एक बार फिर मुख्यमंत्री ने उन्हें आपदा प्रबंधन विभाग की जिम्मेदारी सौंप दी, किंतु मलाईदार विभाग फिर चहेतों में बांट दिए। यही कारण था कि अधिकारियों द्वारा आपदा प्रबंधन की फाइल लाने पर मंत्री जी ने उन्हें पलटकर भी नहीं देखा और आपदा प्रबंधन के अधिकारियों से स्पष्ट रूप से कह दिया कि आपदा-विपदा की फाइल सीधे मुख्यमंत्री के पास ही ले जाएं। मैं किसी भी सूरत में यह विभाग नहीं लूंगा।

Also Read This

बड़ी खबर : आलाकमान की हिदायत के बाद हरीश रावत ने रोकी धन्यवाद यात्रा

देहरादून: उत्तराखंड कांग्रेस में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की धन्यवाद एवं जनसंवाद यात्रा को लेकर चल रहा विवाद फिलहाल थमता नजर आ रहा है।...

बड़ी खबर : सेवा ज्योति सभा में सीएम धामी का बड़ा ऐलान, बनेगा विश्वनाथ-शक्ति माता कॉरिडोर

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के जनसेवा काल को समर्पित रहा उत्तरकाशी का सेवा संकल्प कार्यक्रम, विकसित भारत-2047 का लिया संकल्पउत्तरकाशी, 7 अक्टूबर।...

Related Posts