ये सीएम तो मुंह ही नहीं लगाता!

उत्तराखंड के सत्ता से चिपके रहने वाले पत्रकारों की एक बड़ी जमात त्रिवेंद्र रावत के मुख्यमंत्री बनने से बहुत दुखी हैं। पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक और हरीश रावत द्वारा आवश्यकता से अधिक तवज्जो देने के बाद इन पत्रकारों को कई बार लोगों ने सार्वजनिक स्थानों पर कहते सुना कि मुख्यमंत्री ने फलां काम मेरी […]

उत्तराखंड के सत्ता से चिपके रहने वाले पत्रकारों की एक बड़ी जमात त्रिवेंद्र रावत के मुख्यमंत्री बनने से बहुत दुखी हैं। पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक और हरीश रावत द्वारा आवश्यकता से अधिक तवज्जो देने के बाद इन पत्रकारों को कई बार लोगों ने सार्वजनिक स्थानों पर कहते सुना कि मुख्यमंत्री ने फलां काम मेरी सलाह से किया।
चूंकि नए मुख्यमंत्री का मिजाज न तो चापलूसी वाला है और न ही छपास वाला, ऐसे में चाहकर भी ऐसे पत्रकार मुख्यमंत्री दरबार में नहीं जा पा रहे हैं। मुख्यमंत्री की पहली दूसरी प्रेस कांफ्रेंस को नीरस बताने वाले ऐसे चंडूखाने के पत्रकार कभी उत्तर प्रदेश के योगी आदित्यनाथ की चर्चा कर रहे हैं तो कभी पंजाब के कैप्टन की। कुछ पत्रकार इन चंडूखाने वालों को चिकोटी काट रहे हैं कि तुम कुछ भी कर लो, ये ट्वेंटी-ट्वेंटी और वनडे वाला खिलाड़ी नहीं, इसे तो पांच साल तक टेस्ट मैच खेलना है।

Also Read This

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग से पहले DA बढ़ेगा? जानिए कितनी बढ़ेगी सैलरी

नई दिल्ली। 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) को लेकर केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के बीच उत्सुकता लगातार बढ़ती जा रही...

Gold Silver Price Crash: सोना ₹17,000 और चांदी ₹51,000 तक टूटी! जानिए कारण और निवेशकों के लिए जरुरी सलाह 

नई दिल्ली। जून 2026 सोना और चांदी में निवेश करने वाले निवेशकों के लिए भारी उतार-चढ़ाव वाला महीना साबित हुआ है। पिछले कुछ वर्षों...

Related Posts