पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • टेक
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • टेक
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result
Home पर्वतजन

सपा व कांग्रेस में गठबंधन, कांग्रेस को 105 सीटें मिलीं

January 22, 2017
in पर्वतजन
ShareShareShare

Advertisement
ADVERTISEMENT

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश में सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी के साथ कांग्रेस का गठबंधन तय हो गया है। सीट की संख्या को लेकर फंसा पेंच भी अब सुलझ गया है। समाजवादी पार्टी अब कांग्रेस को 105 सीट देने पर राजी हो गई है, समाजवादी पार्टी 298 सीट पर अपने उम्मीदवारों को खड़ा करेगी।
बड़े-बड़े सूरमा के लगने के बाद भी समाजवादी पार्टी तथा कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर प्रियंका गांधी को मैदान में आना पड़ा। प्रियंका के दूत ने सीएम अखिलेश यादव से दो राउंड की बात की।

जिसके बाद आज ही प्रियंका गांधी ने अखिलेश यादव से फोन पर बात करके दोनों पार्टी में चल रही गठबंधन को लेकर रार को खत्म करा दिया। अब समाजवादी पार्टी प्रदेश में 298 तथा कांग्रेस 105 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस उत्तर प्रदेश में अपना ठिकाना मजबूत करने की राह पर है जबकि समाजवादी पार्टी प्रदेश में फिर से अपनी सरकार बनाने की जुगत में लगी है। कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी को अखिलेश का साथ मिलने से पार्टी की स्थिति प्रदेश में सुधरने में की राह पर जल्द ही आ जाएगी।

अखिलेश यादव आज अपनी पार्टी का घोषण पत्र जारी करने के साथ ही कांग्रेस की ओर से बात आने पर ध्यान केंद्रित किए थे। माना जा रहा है कि अब गठबंधन की औपचारिक घोषणा आज शाम तक की जाएगी। बीते दिनों खबरें आ रही थी कि अब सोनिया गांधी इस मामले में हस्तक्षेप करेंगी और गुलाम नबी आजाद आज स्थिति साफ कर देंगे।

आज सुबह ही अहमद पटेल ने ट्वीट करके लिखा कि प्रियंका गांधी की बातचीत के बाद ही इस गठबंधन पर मुहर लग रही है। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से दोनों पार्टियों के बीच सीटों को लेकर गठबंधन की बात अटकी हुई थी।


Previous Post

दूध से करें मालिश त्वचा का रंग काफी निखर जाएगा

Next Post

उत्‍तराखंड चुनाव: कांग्रेस सरकार की दर्जाधारी मंत्री संतोष कश्‍यप भाजपा में शामिल

Next Post

उत्‍तराखंड चुनाव: कांग्रेस सरकार की दर्जाधारी मंत्री संतोष कश्‍यप भाजपा में शामिल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • बिग ब्रेकिंग: कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले ..
  • शानदार पहल: ITI छात्रों को हर महीने मिलेगा 8000 रुपये स्टाइपेंड । जानिए पूरी अपडेट ..
  • बड़ी खबर: खाद्य विभाग में नमक घोटाला। मुकदमा दर्ज, गोदाम सील..
  • बड़ी खबर: डीएम के जब्त की डीएलएम और आरएम की गाड़ियां। वन निगम की लंबित कार्यवाही को लगे पंख ..
  • एक्शन: 1.20 लाख की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार प्रभारी सचिव मंडी समिति ..
  • उत्तराखंड
  • टेक
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • हेल्थ
July 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  
« Jun    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • टेक
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!